Vaishno Devi Yatra Rules: नए नियम लागू अब 24 घंटे के भीतर पूरी करनी होगी माता वैष्णो देवी यात्रा

नए साल और छुट्टियों की भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा नियम बदले गए हैं। 24 Hours Rule, RFID कार्ड और रोपवे को लेकर सख्त निर्देश जारी।


Vaishno Devi Yatra Rules नई दिल्ली:नए साल और छुट्टियों के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अहम बदलाव लागू किए हैं।   इन नए दिशा-निर्देशों का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाना है। अब यात्रा से जुड़े समय नियमों का पालन करना सभी श्रद्धालुओं के लिए अनिवार्य होगा।

Vaishno Devi Yatra Rules:पंजीकरण के बाद 24 घंटे में यात्रा पूरी करना अनिवार्य

श्राइन बोर्ड द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार, श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने के बाद माता वैष्णो देवी की पूरी यात्रा 24 घंटे के भीतर समाप्त करनी होगी। तय समय सीमा के भीतर यात्रा पूरी नहीं करने पर श्रद्धालुओं को आगे की प्रक्रिया में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। यह नियम विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले दिनों में सख्ती से लागू किया जाएगा।


Key Highlights

  1. पंजीकरण के बाद 24 घंटे में यात्रा पूरी करना अनिवार्य

  2. RFID कार्ड मिलने के 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करना जरूरी

  3. तय समय में यात्रा शुरू नहीं करने पर दोबारा RFID कार्ड बनवाना होगा

  4. बाणगंगा से पैदल यात्रा करने वालों को 24 घंटे में रिपोर्ट करना अनिवार्य

  5. रोपवे टिकट धारकों को 2 घंटे में भैरों घाटी यात्रा पूरी करनी होगी


Vaishno Devi Yatra Rules:RFID कार्ड को लेकर सख्त समय सीमा तय

नए दिशा-निर्देशों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिटी कार्ड यानी RFID कार्ड को लेकर भी समय सीमा तय की गई है। RFID कार्ड प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं को कार्ड जारी होने के 10 घंटे के भीतर अपनी यात्रा शुरू करनी होगी। निर्धारित समय के भीतर यात्रा शुरू नहीं करने की स्थिति में श्रद्धालु को दोबारा RFID कार्ड बनवाना अनिवार्य होगा।

Vaishno Devi Yatra Rules:रोपवे और बाणगंगा रिपोर्टिंग को लेकर नए निर्देश

बाणगंगा से पैदल यात्रा शुरू करने वाले श्रद्धालुओं को 24 घंटे के भीतर वहीं रिपोर्ट करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं रोपवे टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को दो घंटे के भीतर भैरों घाटी की यात्रा पूरी करनी होगी। श्राइन बोर्ड का मानना है कि इन नियमों से यात्रा मार्ग पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था को रोका जा सकेगा।


Highlights

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img