Advertisement
Advertisement
Advertisement

Lohardaga Accident: लोहरदगा में दो स्कूटी की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, तीन रिम्स रेफर

लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रिम्स रेफर किया गया है।


Lohardaga Accident लोहरदगा: लोहरदगा में शनिवार को रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर सिंघरा टोली के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटियों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

Lohardaga Accident: तीन गंभीर घायलों को रिम्स किया गया रेफर

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल युवक अमलिया और मांडर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


Key Highlights

  • लोहरदगा के सिंघरा टोली में दो स्कूटी की भीषण टक्कर

  • हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत

  • तीन गंभीर घायलों को रिम्स किया गया रेफर

  • पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर शुरू किया राहत-बचाव कार्य

  • दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस


Lohardaga Accident: हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घायलों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...