Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों से 1.070 टन अवैध कोयला बरामद

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी क्रम में सीआईएसएफ ने बिलारी रोड स्थित ‘डी’ समवाय के ड्यूटी पोस्ट से करीब 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में छिपाकर रखा 1.070 टन अवैध कोयला बरामद किया है। बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 2,425.69 रुपये बताई गई है।

सूचना के बाद सीआईएसएफ ने चलाया तलाशी अभियान

सीआईएसएफ की आसूचना शाखा को बिलारी रोड के समीप झाड़ियों में अवैध कोयला छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी ‘डी’ समवाय के कंपनी कमांडर निरीक्षक सरोज कुमार साह को दी गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई दल को मौके पर भेजा गया। टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया अवैध कोयला बरामद किया गया।

1.070 टन कोयला बरामद, CCL को सौंपा

बरामद कोयले को 11 नंबर तौल कांटा पर वजन कराया गया। वजन करने पर कोयले की मात्रा 1.070 टन पाई गई। अधिकारियों के अनुसार, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 2,425.69 रुपये है। नियमानुसार बरामद कोयले को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है।

ड्रोन से भी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी

यह कार्रवाई सीआईएसएफ इकाई सीसीएल एनके एवं पिपरवार के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान उप कमांडेंट दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। सीआईएसएफ की ओर से अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने के लिए संवेदनशील और संदिग्ध क्षेत्रों की ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन निगरानी या आसूचना के जरिए अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित टीम को तत्काल सक्रिय कर जांच और कार्रवाई की जाती है।

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा है कि अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी के साथ आसूचना तंत्र एवं ड्रोन निगरानी को मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई, CID ने पेश की 1000 पन्नों की केस डायरी

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...