ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक, भ्रष्ट्राचारियों के पीछे सरकार का संरक्षण-दीपक प्रकाश

ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक, भ्रष्ट्राचारियों के पीछे सरकार का संरक्षण

Ranchi- राजधानी रांची में कल से जारी ईडी की कार्रवाई पर भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान राज्य की सवा करोड़ जनता को शर्मसार करने वाला है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि कल से जारी प्रवर्तन निदेशालय की इस छापेमारी में अब तक करीबन 20 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है. इसके साथ करीबन डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज मिले है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोशिश इस देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की है. और उसी दिशा में यह कदम उठाये गये हैं. लेकिन ईडी की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री का बयान भ्रष्ट्रचारियों को साथ देने वाला है. जबकि इस मामले में झामुमो के प्रवक्ता का बयान अलग है.

यहां बता दें कि कल राजधानी रांची में ईडी (Directorate General of Economic Enforcement) ने खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) की प्रबंध निदेशक पूजा सिंघल (Pooja Singhal IAS) के आवास के साथ ही सीए सुमन नायक के घर पर भी छापेमारी की थी.

इसके बाद मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने इसे भाजपा की खीझ  करार देते हुए कहा था कि जिस प्रकार बच्चे क्रिकेट में हार जाने के बाद अपना बल्ला लेकर भाग जाते हैं, वही हालत भाजपा की है. 20 बरसों के शासन के बाद यहां की जनता ने उससे राज्य में बड़ा दल का दर्जा भी छिन लिया, राज्य की जनता के उस फैसले का बदला सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर की जा रही है, ईडी और अन्य केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा सरकार को डराना चाहती है, लेकिन इन एजेंसियों के किसी भी कार्रवाई के कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है.

रिपोर्ट- मदन

लालू यादव को 5 साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने पर क्या बोले तेजस्वी, यहां पढ़िए

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...