पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25 लाख के जेवर लूटे गये।
Jewellers Shop Loot पाकुड़: मंदिर टोला स्थित किसुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी बाइक से दुकान पहुंचे थे और रेनकोट पहने हुए थे।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि बदमाशों के दुकान में घुसते ही दुकानदार के छोटे बेटे को अंदेशा हो गया कि वे लूट की नीयत से आये हैं। वह जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भागा। इसी दौरान अपराधियों ने उसके पीछे से फायरिंग कर दी। गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।
इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे सोने और चांदी के लाखों रुपये के जेवर समेटे और बाइक से फरार हो गये।
Key Highlights
- पाकुड़ के मंदिर टोला स्थित ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट हुई।
- तीन नकाबपोश बदमाश बाइक और रेनकोट पहनकर पहुंचे थे।
- दुकानदार का बेटा गोली चलने के बाद बाल-बाल बच गया।
- बदमाश करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवर ले जाने का अनुमान है।
- पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है।
Jewellers Shop Loot:20 से 25 लाख रुपये के जेवर लूटे जाने का अनुमान
घटना के समय दुकान मालिक निजी काम से बाहर गये हुए थे। इस कारण लूटे गये जेवरों की वास्तविक कीमत का तत्काल आकलन नहीं हो सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अपराधी करीब 20 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवर लेकर फरार हुए हैं।
लूट की पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की संभावना है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
Jewellers Shop Loot:पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित रास्तों पर भी जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी।


















