रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने समय रहते खुलासा किया।
Ranchi Voter List रांची: मांडर प्रखंड के सुरसा गांव में बूथ नंबर 191 पर 35 मतदाताओं के नाम एसआइआर सूची से हटाने के लिए कथित तौर पर फर्जी तरीके से फॉर्म सात भरकर जमा किये जाने का मामला सामने आया है। बीएलओ की सतर्कता से मामले का समय रहते खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Ranchi Voter List: दो BLA ने जमा किये 35 मतदाताओं के फॉर्म
ग्रामीणों के अनुसार छह सितंबर को राजनीतिक दलों से जुड़े दो बूथ लेवल एजेंट ने 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म सात जमा किये थे। कुछ मतदाताओं को अनुपस्थित और कुछ को स्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया था।
बीएलओ को संदेह होने पर मामले की जानकारी ग्रामीणों और सीओ को दी गयी।
Ranchi Voter List: गांव में रह रहे हैं सभी 35 मतदाता
जिन लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म जमा किये गये थे, वे सभी सुरसा गांव में ही रह रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित बीएलए ने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए बीएलओ पर दबाव भी बनाया था।
Key Highlights
- सुरसा बूथ नंबर 191 में 35 वोटरों के नाम हटाने के लिए फॉर्म सात जमा।
- बीएलओ की सतर्कता से मामले का खुलासा हुआ।
- सभी 35 मतदाता गांव में ही निवास करते मिले।
- ग्रामीणों ने दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
- जमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के नाम भी वोटर लिस्ट में मिले थे।
Ranchi Voter List: जमशेदपुर में तीन अफगानी नागरिकों के नाम भी मिले
इधर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर के दौरान तीन अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में मिले थे। दस्तावेजों की जांच के बाद उनके नाम सूची से हटा दिये गये। मामले में कार्रवाई के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीसी और एसपी को पत्र लिखा है।


















