RSS Office Attack: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, Funding Connection में संदीप गुप्ता NIA की हिरासत में

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया। पटना स्थित उसके दो फ्लैटों में तलाशी ली गयी।


RSS Office Attack रांची: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच अब कथित फंडिंग नेटवर्क तक पहुंच गयी है। एनआईए ने गोपालगंज निवासी संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया है। बुधवार को टीम उसे लेकर पटना पहुंची और उसके दो फ्लैटों में तलाशी ली।

RSS Office Attack: दो फ्लैटों में चला Search Operation

पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में संदीप के दो फ्लैटों की तलाशी ली गयी। कार्रवाई दो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। स्थानीय पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया था।

इससे पहले सोमवार को भी एनआईए की टीम संदीप की तलाश में अपार्टमेंट पहुंची थी, लेकिन वह नहीं मिला था।

RSS Office Attack: 16 जून की रात RSS कार्यालय पर हुआ था हमला

निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर 16 जून की रात दो पेट्रोल बम फेंके गये थे। हमलावर वाहन से पहुंचे थे और कार्यालय के पास गाड़ी खड़ी कर बम फेंकने के बाद फरार हो गये।


Key Highlights

  • NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया।
  • पटना में उसके दो फ्लैटों पर तलाशी ली गयी।
  • मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच।
  • 16 जून को RSS कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके गये थे।
  • फंडिंग नेटवर्क की भूमिका की जांच जारी है।

RSS Office Attack: Digital Records और Bank Accounts की जांच

एक बम छत पर और दूसरा गेट के पास गिरा था। घटना के समय कार्यालय परिसर में करीब 20 लोग मौजूद थे।

एनआईए संदीप के मोबाइल फोन, उसके और कंपनी के डिजिटल रिकॉर्ड तथा बैंक खातों की जांच कर रही है। एजेंसी को कथित तौर पर संदेह है कि वह वित्तीय लेनदेन, डिजिटल वॉलेट ट्रांसफर या हवाला चैनल से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...