मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी की मौत, कई ट्रेन हुई प्रभावित

सरिया (गिरिडीह) : मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई.

घटना देर रात की है. इस वजह से रेलखंड पर कई ट्रेनों का परिचालन ठप रहा.

घटना चीचाकी-गडैया बिहार स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 337/24 के पास की है.

बताया जा रहा है कि रात्रि के लगभग 12ः00 बजे हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था.

इस बीच डाउन से आने वाली मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से

एक हाथी की मौत घटनास्थल पर हो गई.

घटना के बाद अप तथा डाउन से चलने वाली सभी रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया.

सूचना मिलने पर रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंची. क्षतिग्रस्त रेलवे इंजन को लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खाली करवाया गया. वहीं घटना की सूचना के बाद धनबाद डीआरएम, आरपीएफ कमांडेंट समेत कई विभाग के विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे. डाउन लाइन में सुबह 6ः30 में परिचालन सामान्य हुआ. घटना में कई सवारी ट्रेन प्रभावित हुई.

अक्सर इधर से उधर गुजरते हैं हाथी

वहीं रेल प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हाथी का शव हटाया. उसके बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई. बता दें कि यह इलाका हाथियों का नियमित कॉरिडोर रहा है. हाथी अक्सर समूह में इधर से गुजरते हैं. कॉरिडोर से छेड़छाड़ की वजह से इस इलाके में हाथी प्रायः उत्पात भी मचाते हैं. उल्लेखनीय है कि हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र व आसपास के गांवों में इन दिनों जंगली हाथी भटकते रहते हैं.

रिपोर्ट: चांद

Bokaro: कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी बेपटरी, लाखों का नुकसान

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...