SIR 2026 Jharkhand:SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही, अब रोज दर्ज करनी होगी Attendance

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म होगी।


SIR 2026 Jharkhand रांची: झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। निर्वाचन आयोग ने शिक्षकों को SIR की अवधि में ऑनलाइन उपस्थिति से छूट दी है, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में रोज हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है। इसी आधार पर उनकी मासिक उपस्थिति और अनुपस्थिति की रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भेजी जायेगी।

SIR 2026 Jharkhand:SIR कार्य के नाम पर स्कूल से दूर रहने की शिकायत

यह निर्देश शिक्षकों के SIR कार्य के बहाने विद्यालयों से दूर रहने की शिकायतों के बाद जारी किया गया है। बताया गया है कि शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को पत्र लिखा था। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया।

आयोग ने SIR कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के युक्तिसंगत उपयोग को सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश दिया गया है कि जितनी जरूरत हो, उतने ही शिक्षकों को निर्वाचन कार्य में लगाया जाये।


Key Highlights

  1. SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को रोज उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
  2. ऑनलाइन Attendance से छूट, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर अनिवार्य।
  3. जरूरत नहीं होने पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त होगी।
  4. जिलों से विधानसभा-वार सूची 16 सितंबर की शाम पांच बजे तक मांगी गयी।
  5. भविष्य में संभव हो तो चुनावी कार्य स्कूल अवधि के बाद कराने का निर्देश।


SIR 2026 Jharkhand:जरूरत नहीं तो शिक्षकों को स्कूल वापस भेजा जायेगा

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन शिक्षकों की फिलहाल SIR कार्य में जरूरत नहीं है, उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त कर उन्हें उनके मूल विद्यालय में वापस भेजा जाये। सभी जिलों में SIR के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की विधानसभा-वार सूची मुख्य निर्वाचन कार्यालय को 16 सितंबर की शाम पांच बजे तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए उपस्थिति की यह व्यवस्था SIR 2026 की संबंधित अवधि तक ही लागू रहेगी।

SIR 2026 Jharkhand:स्कूल अवधि के बाद कराया जाये निर्वाचन कार्य

आयोग ने भविष्य में निर्वाचन कार्य के लिए शिक्षकों की आवश्यकता होने पर जहां संभव हो, उन्हें विद्यालय के निर्धारित समय के बाद चुनावी कार्य में लगाने की बात कही है। इसका उद्देश्य चुनावी जिम्मेदारियों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से रोकना है।

राज्य में प्राथमिक से लेकर प्लस टू विद्यालयों तक करीब 1.12 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 30 से 35 प्रतिशत शिक्षकों के SIR कार्य में प्रतिनियुक्त होने की बात कही जा रही है। आयोग के निर्देश के बाद अब प्रतिनियुक्ति की जरूरत और शिक्षकों के उपयोग की समीक्षा की जायेगी।

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिपटना 31°C 26°C 7.2 मिमी ओलों के साथ तूफान 11 किमी/घंनालंदा 31°C 26°C 9.1 मिमी ओलों के साथ तूफान 12 किमी/घंभोजपुर 31°C 27°C 1.7 मिमी आंधी-तूफान संभावित 13 किमी/घंबक्सर 32°C 26°C 0.6 मिमी आंधी-तूफान संभावित 8...

Bank Guarantee: रांची में 55.59 लाख की Fake Bank Guarantee का...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 55.59 लाख रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर...