Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर, 4 जिलों में बढ़ायी निगरानी

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।


Jharkhand News रांची: झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध आवाजाही और गतिविधियों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने निगरानी बढ़ा दी है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राज्य के सभी जिलों के एसपी को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की खास नजर संताल परगना के साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिलों पर है।

Jharkhand News:नौ बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, झारखंड में नौ बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना पुलिस को मिली है। इनमें तीन के वापस लौट जाने की जानकारी है, जबकि तीन फिलहाल इलाज करा रहे हैं। बाकी तीन के भी वापस जाने की तैयारी बतायी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय को इन जिलों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने और उनकी गतिविधियों से संबंधित इनपुट मिले हैं। कुछ मामलों में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और स्थानीय स्तर पर प्रभाव बढ़ाने की कोशिश से जुड़े संकेत भी मिले हैं।


Key Highlights

  • झारखंड में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ायी।
  • सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नौ बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना मिली।
  • तीन नागरिकों के वापस लौटने की जानकारी है, जबकि तीन इलाज करा रहे हैं।
  • साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका पर पुलिस की खास नजर है।
  • सभी जिलों के एसपी से संदिग्ध विदेशी नागरिकों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है।


Jharkhand News:एसपी से मांगी गयी संदिग्ध नागरिकों की पूरी जानकारी

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को संदिग्ध विदेशी नागरिकों से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। इसमें संबंधित व्यक्ति का नाम, वह कितने समय से जिले में रह रहा है, वर्तमान पता, झारखंड आने का कारण और स्थानीय स्तर पर उसके संपर्कों की जानकारी शामिल है।

इसके अलावा पुलिस को यह भी पता लगाने को कहा गया है कि संबंधित विदेशी नागरिक कहां ठहरे हुए हैं और उनके स्थानीय संपर्क किन लोगों से हैं। जुटायी गयी जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जायेगी।

Jharkhand News:रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों की पुलिस संदिग्ध विदेशी नागरिकों से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जायेगी।

पुलिस मुख्यालय पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और खुफिया एजेंसियों से मिलने वाले इनपुट के आधार पर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

 

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय...

 JSSC CGL पेपर लीक और धांधली मामले में CID ने बोकारो निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38...