Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, मोहनपुर में मचा हड़कंप

साहिबगंज के मोहनपुर में सुबह की सैर के दौरान गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Google पर 22Scope चुनें

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Sahibganj Crime : जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।

वारदात के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Sahibganj Crime:सुनसान रास्ते में घेरकर हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार गौर चंद्र बागती रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर चौक के समीप सुनसान सड़क पर अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

कुछ देर बाद सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों को हुई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये।


Sahibganj Crime:पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Sahibganj Crime:हत्या की वजह तलाश रही पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी, पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य सुराग भी तलाश रही है। जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या के कारण और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Key Highlights

  1. साहिबगंज के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह मिला व्यक्ति का शव।
  2. मृतक की पहचान गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है।
  3. मॉर्निंग वॉक के दौरान धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात सामने आयी है।
  4. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा।
  5. हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

साहिबगंज से निर्भय ओझा की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
साहिबगंज में किस व्यक्ति की हत्या हुई?

मोहनपुर निवासी गौर चंद्र बागती की हत्या हुई। वह रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे।

हत्या कैसे की गई?

अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गौर चंद्र बागती का गला रेत दिया। घटना मोहनपुर चौक के पास एक सुनसान सड़क पर हुई।

घटना की जांच में कौन-कौन अधिकारी शामिल हैं?

राधानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी जांच में शामिल हैं।

पुलिस हत्या के किन कारणों की जांच कर रही है?

पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी, पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Commercial Advertisment

दरभंगा में एक भवन में चलेंगे दो अस्पताल, जानिए कैंसर हॉस्पिटल...

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गंगवारा स्थित 100 शय्या...

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...