Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल ताकत

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय दुकानदारों के लिए अक्सर आसान नहीं होता। रिलायंस जियो की ‘स्मार्ट शॉप’ इसी चुनौती को डिजिटल तरीके से हल करने की कोशिश करती नजर आ रही है। जियो की यह तकनीक दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में प्रदर्शित की गई है। इसका मकसद ऑफलाइन दुकानों को सोशल मीडिया से ग्राहक तक पहुंचने से लेकर उसे दोबारा दुकान पर बुलाने तक का डिजिटल सिस्टम उपलब्ध कराना है।

सोशल मीडिया से ग्राहक को दुकान तक लाने की कोशिश

हर दुकान का एक तय कैचमेंट एरिया होता है, जहां से उसके ज्यादातर ग्राहक आते हैं। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों के लिए अपने आसपास मौजूद संभावित ग्राहकों तक पहुंचना अहम है। जियो स्मार्ट शॉप में सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से दुकानदार अपना डिजिटल कैटलॉग तैयार कर सकता है और सोशल मीडिया पोस्ट बना सकता है। इसके जरिए अपने आसपास के ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश की जा सकती है। Justdial और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर दुकान को देखने वाले संभावित ग्राहकों को शॉप तक लाना भी इस डिजिटल सिस्टम का हिस्सा बताया गया है।

QR कोड स्कैन करते ही Wi-Fi और ऑफर

ग्राहक के दुकान तक पहुंचने के बाद भी डिजिटल कनेक्शन बना रहे, इसके लिए शॉप पर QR कोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक QR कोड स्कैन कर Wi-Fi से जुड़ सकता है। इसके साथ ही दुकान पर उपलब्ध ऑफर और डिस्काउंट कूपन उसे WhatsApp पर मिल सकते हैं। इससे ग्राहक को ऑफर की जानकारी मिलती है, वहीं दुकानदार के पास ग्राहक से डिजिटल रूप से जुड़े रहने का एक माध्यम बनता है।

Jio Smart Shop

डैशबोर्ड बताएगा ग्राहक पहली बार आया या दोबारा

जियो स्मार्ट शॉप का डैशबोर्ड दुकानदार को ग्राहकों से जुड़ी कई जानकारियां देखने की सुविधा देता है। इसमें यह पता चल सकता है कि ग्राहक कब दुकान पर आया, किस आउटलेट पर पहुंचा, कितनी देर रुका और वह पहली बार आया है या पहले भी दुकान पर आ चुका है। अगर किसी कारोबारी की एक से ज्यादा दुकानें हैं, तो उनके आउटलेट से जुड़ी जानकारी भी एक ही डैशबोर्ड पर देखी जा सकती है।

Jio Smart Shop का फोकस सिर्फ Wi-Fi तक सीमित नहीं

जियो स्मार्ट शॉप का मॉडल केवल Wi-Fi सुविधा देने तक सीमित नहीं है। इसे एक ‘सिंगल पार्टनर, फुल स्टैक’ रिटेल सॉल्यूशन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसका सीधा फंडा ग्राहक तक पहुंचने, उसे दुकान से जोड़ने, उसकी विजिट को समझने, दोबारा संपर्क करने और उसे रिपीट कस्टमर में बदलने पर आधारित है। हालांकि, फिलहाल जियो स्मार्ट शॉप को टेक्नोलॉजी डेमो के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। कंपनी कितने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस सिस्टम से जोड़ेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...