Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा के लिए होगी रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नेमरा ले जाया जाएगा। वहीं दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर 2026 को हुआ। पार्टी और शोकाकुल परिजनों की ओर से उन्हें अंतिम जोहार और भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे वहीं अंतिम संस्कार होगा। नेमरा सोरेन परिवार का पैतृक गांव है। इससे पहले दिवंगत शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार भी नेमरा में ही किया गया था। ऐसे में रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा भी इसी गांव से होकर गुजरेगी।

सिंगापुर में हैं बसंत सोरेन, रांची आने की चर्चा

इधर, जानकारी के मुताबिक रूपी सोरेन के छोटे बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन फिलहाल सिंगापुर में हैं। उन्हें मां के निधन की जानकारी मिल चुकी है और उनके गुरुवार को रांची पहुंचने की बात सामने आ रही है। बसंत सोरेन के रांची पहुंचने को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार से पहले उनके आने का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में बदलाव या उनके पहुंचने तक इंतजार किए जाने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...