बिहार में पंचायत चुनाव के तारीख की घोषणा, 11 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

पटनाः बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2021 की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि हर एक जिले में 10 चरणों में मतदान होंगे, इसके लिए 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रथम चरण में बाढ़ प्रभावित राज्य के 28 जिलों में चुनाव नहीं होंगे

बता दें कि राज्य में 534 प्रखंड,  8072 पंचायत और 6.38 करोड़ वोटर हैं। कूल मतदाताओं में से 3.35 करोड़ पुरूष और 3.03 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 8072 मुखिया पद सहित कुल 2 लाख 55 हजार 22 पदों के लिए चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव में 6 पदों के लिए मतदान होगी। जिसमें 4 पदों के लिए ईवीएम से जबकि 2 पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव के लिए 2.56 लाख ईवीएम की आवश्यकता थी, लेकिन 2 लाख 51 हजार ईवीएम की उपलब्धता हो सकी।

प्रथम चरण में बाढ़ प्रभावित राज्य के 28 जिलों में चुनाव नहीं होंगे। जिसमें पटना, नालंदा, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर सुपौल, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज शामिल हैं. प्रथम चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड, द्वितीय चरण में 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड, तृतीय चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड, चौथे चरण में 10 अक्टूबर को 36 जिला के 53 प्रखंड में चुनाव होंगे. वहीं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड,छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड, सातवें चरण में 37 जिले में 63 प्रखंड,आठवें चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड, नौवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड, 10 वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड और 11 वे चरण में 20 जिलों में 38 प्रखंडों में चुनाव होंगे।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...