Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC-JSSC Reform: 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत, झारखंड के पांचों प्रमंडलों में आंदोलन की तैयारी

 JPSC-JSSC Reform मंच ने परीक्षा सुधार और लंबित नियुक्तियों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत होगी, जहां आंदोलन 2.0 की रणनीति तय होगी।


JPSC-JSSC Reform रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में सुधार तथा लंबित नियुक्तियों को लेकर छात्रों का आंदोलन फिर तेज होने वाला है। JPSC-JSSC Reform मंच ने आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 22 नवंबर को हजारीबाग के गांधी मैदान में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें राज्यभर के छात्र अपनी मांगों और आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। महापंचायत के बाद आंदोलन 2.0 की रूपरेखा तय की जाएगी।

JPSC-JSSC Reform:22 नवंबर को हजारीबाग के गांधी मैदान में छात्र महापंचायत

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के वर्किंग ग्रुप की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा सुधार, लंबित नियुक्तियों, आगामी भर्ती प्रक्रियाओं और कानूनी मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 नवंबर को हजारीबाग के गांधी मैदान में छात्र महापंचायत आयोजित होगी। मंच के प्रवक्ता रविंद्र पासवान ने बताया कि महापंचायत में छात्र अपनी समस्याओं, मांगों और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

उन्होंने कहा कि आंदोलन 2.0 किस स्वरूप में होगा और सरकार के समक्ष मांगों को लेकर आगे किस तरह आंदोलन किया जाएगा, इसका फैसला छात्र स्वयं लेंगे।

JPSC-JSSC Reform:झारखंड के पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत

मंच की योजना राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित करने की है। इसके माध्यम से जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं में सुधार तथा भर्ती से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।

मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच की ओर से इसकी जानकारी दी गई। प्रवक्ता रविंद्र पासवान और पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के लाखों छात्रों के साथ सरकार ने धोखा किया है।

JPSC-JSSC Reform:परीक्षा सुधार और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की मांग

मंच के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि छात्र लंबे समय से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया और समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली में सुधार, लंबित नियुक्तियों को पूरा करना, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और निर्धारित समय पर नियुक्ति कैलेंडर जारी करना शामिल है। अब 22 नवंबर को होने वाली छात्र महापंचायत में इन मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

Commercial Advertisment

Cyber Fraud: APK फाइल से रांची में साइबर ठगी, 160 मामलों...

रांची में APK File के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक 160 मामलों में मोबाइल...

Ranchi School Admission 2027-28: रांची के इन 14 निजी स्कूलों में...

Ranchi School Admission 2027-28 के लिए शहर के 14 निजी स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें किस स्कूल में किस कक्षा के...

JPSC Appointment: अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की समय-सीमा खत्म, 20-25...

 झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार की दो महीने की समय-सीमा खत्म हो गई है। 19 नवंबर को हाईकोर्ट...