Advertisment

BPSC प्रश्नपत्र लीक मामले में पूछताछ

3 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, EOU को मिली कई अहम जानकारी

पटना : BPSC की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के पेपर लीक मामले में तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बताया जाता है कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

ईओयू को इस मामले पर कई अहम जानकारियां मिली है.

इन सभी से आज भी पूछताछ चल रही है.

सूत्रों की मानें तो आरा व पटना से पेपर लीक मामले के तार जुड़े हुए हैं.

वहीं चार लोगों की इससे पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

जल्द होगी कार्रवाई- नीतीश कुमार

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि

बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में गड़बड़ करने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी.

हमने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द-से-जल्द इसकी जांच कीजिए.

इस पूरे मामले में बहुत एक्शन हो रहा है.

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को जैसे ही मुझे जानकारी मिली, हमने अफसरों से बात की.

भविष्य में फिर ऐसी घटना नहीं हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा.

बिहार साइबर क्रिमिनल का हब बनता जा रहा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पर एक-एक चीज को लेकर सतर्कता है. यहां पर कोई गड़बड़ करना चाहेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. किसी भी चीज पर कार्रवाई तेजी से होती है. बिहार में बहुत हद तक शांति का माहौल रखा गया है.

परीक्षा शुरू होने से 7 मिनट पहले लीक हो गया पेपर

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई थी. आरोप है कि पेपर परीक्षा शुरू होने से 7 मिनट पहले लीक हो गया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पेपर, परीक्षा (BPSC 67th Prelims Exam 2022) से कुछ देर पहले टेलीग्राम ग्रुप पर वायरल हो गया. टेलीग्राम पर वायरल हो रहा पेपर, परीक्षा के दौरान दिए गए पेपर से मेल खा रहा है.

पेपर लीक का पूरा घटना क्रम

रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा राज्यभर में 38 जिलों के 1083 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. इस परीक्षा के लिए तकरीबन 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंच थे. परीक्षा 12 बजे से शुरू हुई लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिया गया था. उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद पेपर लीक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

बीपीएससी 67वीं पेपर लीक का आरोप कई परीक्षा केंद्रों पर है लेकिन सबसे पहले आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक का मामला सामने आया. यहां परीक्षा देने पहुंचने कुछ उम्मीदवारों का आरोप है कि जब वे परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में पहुंच तो अन्य दो एग्जाम हॉल या प्राइवेट रूम कह लीजिए, में उम्मीदवार ओएमआरशीट और प्रश्न पत्र के साथ बैठे थे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Digital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के IT कंसल्टेंट...

मुंबई के 55 वर्षीय IT कंसल्टेंट से 1.67 करोड़ की Digital Arrest ठगी मामले में रांची से दो आरोपी गिरफ्तार हुए। साइबर पुलिस पूरे...

Jharkhand Weather: झारखंड में 10 अगस्त तक Rain Alert, कई जिलों...

झारखंड में 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी...

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...