पीड़ित युवक ने सीएम, डीजीपी, एसएसपी और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर न्याय की मांग की
रांची : रांची के सुखदेवनगर की थाना प्रभारी पर एक संदीप गुप्ता नाम के युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाले युवक का कहना है कि थाना प्रभारी ने न सिर्फ उसे बल्कि उसके छोटे बच्चे की भी बेरहमी से पिटाई की। युवक ने अपने और बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाए। मामला लाइन टैंक रोड का है।
युवक के मुताबिक जब थाना प्रभारी उसे पीट रही थी तभी बच्चे ने बीच में आ कर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन थाना प्रभारी ने बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसे भी बेरहमी से मारा। पीड़ित युवक ने सीएम हेमंत सोरेन, डीजीपी नीरज सिन्हा, एसएसपी सुरेंद्र झा और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है और न ही किसी और माध्यम से इसकी पुष्टि हुई है ।
Highlights


















