बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना, जानें महत्व

राज्यपाल फागू चौहान और कोलकाता दूतावास में थाईलैंड के प्रतिनियुक्त कॉन्सुल जनरल हुए शामिल

गया : बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में

भगवान बुद्ध की 2566 त्रिविघ पावन जयंती बड़े ही धूमधाम से धार्मिक माहौल में मनाया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और

विशिष्ट अतिथि कोलकाता दूतावास में थाईलैंड के प्रतिनियुक्त कॉन्सुल जनरल अचारापान यावारपास शामिल हुए.

महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे जयंती समारोह का आयोजन किया गया था.

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल फागू चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इसके बाद पेरोवाद वह महायान पंथ के बौद्ध भिक्षुओं, लमाओ व

धर्म गुरुओं द्वारा विश्व शांति हेतु विशेष प्रार्थना की गई.

इसके बाद बीटीएमसी द्वारा प्रकाशित सलाना पत्रिका प्रज्ना 2022 का लोकार्पण किया.

fagu chouhan 22Scope News

इन देशों के बौद्ध धर्मगुरु हुए शामिल

विश्व शांति प्रार्थना में भारत, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, श्रीलंका, मयमार, इंडोनेशिया, सहित कई बौद्ध देशों के बौद्ध धर्मगुरु शामिल हुए. बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले बौद्ध अनुयायियों के लिए वैशाख पूर्णिमा खास मायने रखता है. बुद्ध जयंती हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा को मनाया जाता है.

gaya budha pustak 22Scope News

बोधि वृक्ष के नीचे हुई ज्ञान की प्राप्ति

पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था. ऐसा किसी महापुरुष के साथ सहयोग नहीं है. इसी दिन 563 ई.पू. महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था. 483 ई.पू. बुद्ध का कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ था. वैशाख पूर्णिमा के दिन ही राजकुमार सिद्धार्थ को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. और वह राजकुमार सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने.

निकाली गई भव्य आकर्षक शोभायात्रा

बौद्ध धर्म को मानने वाले विश्व में आज 50 करोड़ से ज्यादा लोग हैं और भगवान बुद्ध का संदेश आज भी प्रासंगिक है. जयंती समारोह की शुरुआत सुबह बोधगया स्थित 80 फिट मूर्ति के पास से महाबोधि मंदिर तक देशी-विदेशी बौद्ध भिक्षुओं और विभिन्न बौद्ध मठों के धर्म गुरु लामाओं व श्रद्धालु और स्कूली बच्चों द्वारा भव्य आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. जो महाबोधि मंदिर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे पहुंचकर धर्म सभा में तब्दील हो गई.

रिपोर्ट: राममूर्ति पाठक

औरंगाबाद से भी जुड़े बीपीएससी पेपर लीक के तार

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img