कांस्य पदक जीतकर रांची लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम

रांची : कांस्य पदक जीतकर रांची लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम– सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी

प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर झारखंड महिला हॉकी टीम रांची लौट आई है.

रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड ने टीम का शानदार तरीके से स्वागत किया.

बता दें कि 5 से 17 मई तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया

राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की गई थी.

जिसमें हॉकी झारखंड की टीम ने तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी

हॉकी हरियाणा को तीन के मुकाबले दो गोल से पराजित कर कांस्य पदक जीता.

7 वर्ष बाद झारखंड टीम ने जीता पदक

2015 के बाद किसी भी सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड ने कोई पदक नहीं जीत पाया था,

और इस बार 7 वर्ष के बाद यह पदक जीता है. हॉकी झारखंड ने पूरे प्रतियोगिता में

शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहले मैच में पुदुचेरी को 36-0 गोल से पराजित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया.

उसके बाद दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 10-01, क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूट आउट के सहारे हॉकी महाराष्ट्र को 5-4, गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

team hockey jharkhand1 22Scope News

सबसे ज्यादा झारखंड टीम ने किए गोल

लेकिन सेमीफाइनल मैच में हॉकी उड़ीसा से पराजित होकर फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया. परंतु तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी हरियाणा को 3-2 गोल से पराजित कर कांस्य पदक पर अपना नाम पूरा किया. पूरे प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने सभी टीमों से अधिक 49 गोल किए. फाइनल जीतने वाली उड़ीसा की टीम ने कुल 41 गोल किए. व्यक्तिगत गोल करने में भी झारखंड के खिलाड़ियों ने अव्वल स्थान पाया.

वेतन डुंगडुंग ने किए 12 गोल

प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले में प्रथम 10 स्थान में झारखंड के चार खिलाड़ी थे. सबसे अधिक वेतन डुंगडुंग ने 12 गोल एवं दूसरे स्थान में झारखंड के अलबेला रानी टोप्पो ने 10 तथा चौथे स्थान में झारखंड की प्रमिला सोरेंग ने 8 गोल कर प्रथम चार स्थान में अपना नाम दर्ज कराएं हैं. जबकि झारखंड के फुलमनी भेंगरा ने 5 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वालों में नवें स्थान में रही.

सभी खिलाड़ियों को बुके देकर किया गया स्वागत

कांस्य पदक जीतकर आज रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया. मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार एवम अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को फूल माला, बुके देकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया.

कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम

टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज, कोच- बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की हैं.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...