12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी झारखंड ने छत्तीसगढ़ को हराया

छत्तीसगढ़ को 6-2 से हरा हॉकी झारखंड ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रांची : 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को हॉकी झारखंड ने

अपने तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ हॉकी को 6-2 गोल से हरा दिया.

इस जीत के साथ ही हॉकी झारखंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

बता दें कि यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के कोविलपत्ती में 17 मई से आयोजन किया गया जो 28 मई तक चलेगा.

2022 में हॉकी झारखंड की छठी टीम है, जो इस वर्ष क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है.

इससे पूर्व सब जूनियर महिला एवं पुरुष टीम फाइनल तक, जूनियर महिला टीम फाइनल तक,

सीनियर महिला टीम सेमीफाइनल तक एवं सीनियर पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुकी है

और 4 टीमों ने पदक भी जीत चुका है.

हॉकी झारखंड का रहा शानदार प्रदर्शन

आज खेले गए अंतिम लीग मैच में हॉकी झारखंड के खिलाड़ियों ने मैच के 9वें मिनट में

पेनाल्टी कार्नर के द्वारा लव लाइट कुजुर के हाथों पहला गोल किया,

14वें मिनट में कमल चीक बड़ाईक ने एक फील्ड गोल कर टीम को पहले क्वार्टर में 2-0 से बढ़त दिलाई.

23वें मिनट में हॉकी छत्तीसगढ़ को मिले पेनाल्टी कॉर्नर कोविष्णु यादव ने गोल में बदलकर

झारखंड के बढ़त को कम करते हुए स्कोर 1-2 कर ली.

झारखंड के खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में अपने बढ़त को कम करने के मूड में नहीं थे और

आक्रमक खेल जारी रखते हुए आज पूरे फॉर्म के खेल रहे झारखंड के प्रेम केरकेट्टा ने 28वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल कर हाफ टाइम तक 3-1 गोल से बढ़त ले ली.

hockey Jharkhand winner 22Scope News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नहीं दिया कोई मौका

हाफ टाइम के बाद छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मैच के तीसरे क्वार्टर में जबरस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 37वें मिनट में झारखंड के ऊपर गुमन साहू ने फील्ड गोल की और तीसरे क्वार्टर में झारखड के खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया. परंतु चौथे क्वार्टर के शुरुआत से ही झारखंड के खिलाड़ियों ने अलग रणनीति के साथ खेलते हुए इस क्वार्टर में लगातार तीन गोल किए 46वें मिनट में झारखंड के असीम आइंद ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया. जबकि 55वें मिनट में रितिक रोशन लकड़ा ने और 58वें मिनट में अभिषेक गुड़िया ने फील्ड गोल कर मैच में 6-2 गोल जीत दर्ज करते हुए इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया.

प्रेम केरकेट्टा बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच

इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी गोवा को 10-0 से, हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु को 7-1 से पराजित कर चुका है. आज के मैच जबरजस्त प्रदर्शन करने के साथ टीम की ओर से एक गोल करने झारखंड के प्रेम केरकेट्टा बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सहित इनलोगों ने दी बधाई

हॉकी झारखंड के छठी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा इस वर्ष सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर तीनों फॉर्मेट के महिला एवम पुरुष दोनों वर्गों में झारखंड की कुल 6 टीमों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया. सभी टीमें क्वार्टरफाइनल तक पहुंचते हुए चार टीमों ने पदक प्राप्त किया है. जिसके लिए सभी खिलाड़ियों, टीम के प्रशिक्षक और मैनेजर को हॉकी झारखंड की ओर से बधाई और टीम के चयनकर्ताओं को भी बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने झारखंड टीम के चयन करने के लिए काफी बारीकी से खिलाड़ियों का ध्यान रखा.

विगत 1 वर्षों से एक-एक खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखते हुए कौन खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच में अच्छा खेलते हैं. कौन से खिलाड़ी कैंपों में अच्छा खेलते हैं और कौन से खिलाड़ी बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इन पर ध्यान देते हुए झारखंड टीम का गठन किए. परिणाम स्वरूप आज हॉकी झारखंड के सभी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जिसके हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों की ओर से चयनकर्ताओं को तथा विशेष प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को भी बधाई.

इस प्रकार है हॉकी झारखंड की टीम

झारखंड टीम विजय कुमार महतो, असीम आइंड, दीपक बारला, लव लाइट कुजुर, संदीप टोप्पो, रोहित बेसरा, जोसेफ टोपनो, फ्लेबियस तिर्की, असीम तिर्की, डेविड धनवार, अभिषेक गुड़िया, नीरज लकड़ा, अमर दीप सम्राट कुजुर, कमल चीक बड़ाईक, प्रेम केरकेट्टा, रितिक रोशन लकड़ा, आतिस डोडराय, दुगा मुंडा है. टीम के मैनेजर ललित पन्ना और कोच मनीष कुमार हैं.

झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, माईकल लाल, दशरथ महतो, सुरजीत झा, मनोज प्रधान सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामना दी है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...