शौच करने गए युवक की चाल धंसने से मौत, लोगों में दहशत

ईसीएल मुगमा एरिया की राजपुरा ओसीपी की घटना

निरसा (धनबाद) : ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत राजपुरा ओसीपी में गुरुवार की सुबह शौच करने गए एक युवक की चाल धंसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग जुट गए। किसी तरह युवक को बाहर निकाला गया। इस घटना से अवैध उत्खनन लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि मृतक का नाम विष्णु पासवान था।

मृतक कालीमाटी धौड़ा निवासी शौच करने के लिए राजपुरा ओसीपी में गया हुआ था की अचानक चाल धंस गया। जिसमें दबने से युवक की मौत हो गयी। युवक मैथन सिरामिक में मजदूरी करता था। मृतक के दो पुत्र तथा एक बेटी है।

राजपुरा ओसीपी गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गल्फरबाड़ी ओपी ओसीपी से मात्र लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि चाल धंसने के दौरान किसी के दब जाने की ये कोई पहली घटना नहीं है। यहा आए दिन ईसीएल की विभिन्न आउटसोर्सिंग में हजारों की संख्या में लोग अवैध उत्खनन के लिए आते हैं।

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...