Advertisment

एक लाचार पिता की गुहार, कोई करवा दे मेरे लाल का दिल का ऑपरेशन

Dhanbad– निरसा प्रखंड के रांगामटिया निवासी मनोज कुंभकार का पांच वर्षीय पुत्र राजवीर दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित है. चिकित्सकों ने बच्चे को दिल का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी है. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का दिल का भलव बदलने की जरुरत है.

बच्चे के पिता मनोज कुंभकार ने कहा है कि कई बर्षों तक राजवीर का इलाज छत्तीसगढ़ में करवाया. हमें यह उम्मीद थी कि यह दवा से ठीक हो जाएगी, लेकिन बात नहीं बनी. लेकिन अब चिकित्सकों ने कहा है कि यह सिर्फ दवा से ठीक नहीं होने वाला.

बच्चे के पिता ने कहा कि हमारी हैसियत हार्ट सर्जरी करवाने की नहीं है. यही कारण है कि हम आम लोगों के साथ ही  तमाम जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. जिससे की एक बच्चे की जिंदगी बचे, एक लाचार बाप और बेबस मां अपने बच्चे को नहीं खोये.  

बता दें कि दिल की बीमारी और उसके ऑपरेशन  के लिए एक बड़ी रकम की जरुरत होती है. एक निम्न मध्यम और मध्यम वर्गीय परिवार के लिए इसका खर्च उठाना असंभव है. वह भी तब जब राजवीर के पिता मनोज कुंभकार की जीविका परंपरागत व्यवसाय से चलती है, जीविका का कोई अन्य साधन नहीं है.     

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...