मांडर विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से शिल्पा तिर्की का नाम तय, दो जून को होगा नामांकन

Ranchi-आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने वाले पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की ओर से अब उनकी बेटी शिल्पा तिर्की चुनावी समर में उतरेगी. बंधु तिर्की की सदस्या रद्द होने के कारण खाली हुई इस सीट पर उनकी बेटी शिल्पा तिर्की अपने पिता के विरोधियों को चुनावी मैदान में चित करने उतरेगी.
बता दें कि बंधु तिर्की मांडर विधान सभा का दो-दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, कहा जा सकता है कि यह उनका गढ़ रहा है, लेकिन अपनी सदस्यता गंवाने के बाद उनके सामने इस गढ़ को बचाने की चुनौती बनी हुई है.
बंधु तिर्की ने पिछला विधान सभा चुनाव झारखंड विकास पार्टी के बैनर तले लड़ा था, उनके सामने कांग्रेस की ओर से सन्नी टोप्पो और भाजपा की ओर से देवकुमार धान थें.
अब जबकि बंधु तिर्की कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन चुके हैं, उनके स्थान पर उनकी बेटी चुनावी समर होगी, देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भाजपा की ओर से कौन चुनौती पेश करता है.
इधर शिल्पी नेहा तिर्की 2 जून को अपना नामांकन दाखिल करेगी. बताया जा रहा है कि इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अभिनाश पांडे और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश भी उपस्थित रहेंगे.

बता दें कि शिल्पा नेहा तिर्की का नाम राजनीतिक गलियारों में कई दिनों से उछल रहा था, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं की जा रही है, अब जब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी झारखंड में है, इस बीच बंधु तिर्की ने सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर लिया है, उनके नाम पर सहमति बन गयी है.

Ranchi- शिल्पी नेहा तिर्की ने अंग्रेजी में ली शपथ, कहा 2024 में कुडुख में लूंगी शपथ

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...