शिल्पी तिर्की ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म, मांडर विधान सभा से होगी कांग्रेस की उम्मीदवार


Ranchi– मांडर विधान सभा उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म की खरीदारी शुरु हो गयी है. आज अगनी तिर्की, शिल्पी नेहा तिर्की और सुभाष मुंडा की ओर से नॉमिनेशन फॉर्म की खरीद की गयी है. नामांकन करने की अंतिम तिथि 7 जून है. उसके बाद अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी की जाएगी.

इस बीच शिल्पी तिर्की ने कहा है कि पिता बंधु तिर्की के संघर्षों से हम प्रेरित होते रहे हैं, उनके संघर्षों को देखकर कर कई बार भावुक भी हो जाती हूं. आज जब उनके स्वाभिमान पर सवाल खड़ा हुआ है, तब मैं बेटी होने का फर्ज निभाऊंगी, उनके संघर्षों को आगे बढ़ाउँगी. लडूंगी और दम तक लड़ूंगी. हमें नहीं हैं डर फिर जीतेंगे मांडर.

Shilpi triki 2 1 22Scope News
Munda 2 22Scope News
सीपीआईएम उम्मीदवार सुभाष मुंडा

देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट के लिए भाजपा अपना प्रत्याशी किसे बनाती है और शिल्पी का मुकाबला किससे होने वाला है, यहां यह बता दें कि यह सीट शिल्पी नेहा तिर्की के पिता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई है, बंधु तिर्की पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है.इसी आरोप में उनकी सदस्यता चली गयी. अब इस सीट पर उनकी बेटी अपनी किस्मत आजमा रही है.

बंधु तिर्की मांडर विधान सभा का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस प्रकार यह सीट कांग्रेस से ज्यादा बंधु तिर्की की साख का सवाल है. यह चुनाव उनकी राजनीतिक भविष्य को भी तय करेगा.

सीपीआईएम के उम्मीदवार होगें सुभाष मुंडा

इस बीच सीपीआईएम ने भी मांडर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारने की घोषण की है, सीपीआईएम की ओर से उसके राज्य कमेटी के सदस्य सुभाष मुंडा उम्मीदवार होंगे. सीपीआई एम ने इसके लिए सभी वाम दलों से सहयोग की मांग की हैं.

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...