खिलौना बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत, ईटली की कंपनी से 40 फीसदी हिस्सा खरीदा

New Delhi-रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ईटली की प्लास्टिक लेग्नो एसपीए के भारतीय खिलौना निर्माण व्यवसाय में 40% हिस्सेदारी की खरीद करेगी. दोनों कंपनियों की ओर से एक संयुक्त उद्यम व्यवस्था पर हस्ताक्षर हुआ है.
रिलायंस ब्रांड्स का यह निवेश कंपनी के खिलौना व्यवसाय को और मजबूती प्रदान करेगा. आरबीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

बता दें कि आरबीएल का खिलौना उद्योग में मजबूत पैठ है. उसके पोर्टफोलियो में हैमलीज और घरेलू खिलौना ब्रांड – रोवन शामिल है. हैमलीज के पास वर्तमान में 15 देशों में 213 स्टोर्स हैं. भारत में यह खिलौनों स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है.

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह माननीय प्रधान मंत्री के आत्मानिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है. इससे न केवल घरेलू खपत के लिए बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए देश में एक मजबूत खिलौना निर्माण का इको सिस्टम तैयार होगा.
प्लास्टिक लेग्नो एसपीए का स्वामित्व सनिनो समूह के पास है. जिसके पास यूरोप में खिलौना उत्पादन का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बढ़ते भारतीय खिलौना बाजार में पैठ बनाने और भारत को खिलौना बाजारों का वैश्विक हब बनाने के उद्देश्य से समूह ने 2009 में देश में व्यवसाय शुरू किया.

हम इस संयुक्त उद्यम में भागीदार के रूप में आरबीएल को पाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमें विश्वास है कि खिलौनों के उत्पादन में प्लास्टिक लेग्नो का अनुभव और हैमलीज की व्यावसायिक पहुंच, संयुक्त उद्यम कंपनी को अधिक से अधिक ऊंचाइयों और सफलताओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए एक दूसरे के पूरक होंगे. हमारे पास भारत के लिए महत्वपूर्ण विकास योजनाएं हैं. हम भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. लेकिन जब आरबीएल जैसा समूह साथ होता है, तो हमें यकीन होता है कि हम साथ मिलकर कुछ बड़ा कर सकते हैं.

Saffrn

Trending News

Netarhat स्कूल में अब लड़कियों का भी होगा एडमिशन, इतने प्रतिशत...

Jharkhand: झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय Netarhat आवासीय विद्यालय में पढ़ने का मन बना रही छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब...

Jharkhand में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना...

Jharkhand: Jharkhand में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही कई दिनों तक बारिश देखने को मिली। बारिश और तेज हवाओं के कारण फिलहाल...

धनबाद में Prince Khan के आतंक का अंत करीब: प्रत्यर्पण के...

Jharkhand: झारखंड में अपराध का पर्याय बन चुका Prince Khan को लेकर अब धनबाद पुलिस अब सख्त एक्शन लेने को तैयार है। प्रिंस खान...

Uttar Pradesh Top News – 11 April 2026

  Uttar Pradesh Top News - 11 April 2026 1. राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुख्य समाचार वोटर लिस्ट में भारी वृद्धि: 13.39 करोड़ मतदाता उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के...

Jharkhand Top News 11 April 2026

Jharkhand Top News 11 April 20261. राजनीति: सत्ता और रणनीति का नया समीकरण झारखंड की राजनीति इस समय दोहरे दबाव में है—एक तरफ राज्य सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img