घाटी में हुए आतंकी हमले पर बोले मांझी- बिहारियों को सौंप दें कश्मीर, सब ठीक हो जाएगा

पटना : घाटी में पिछले 12 घंटे में हुए आतंकी हमले में दो लोगों की जान चली गयी है.

जिसके बाद क्षेत्र में तनाव हो गया है. वहां रह रहे लोग पलायन को मजबूर हो गये हैं.

वहीं इस घटना पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया.

ट्वीट में मांझी ने कहा कि हमने पूर्व में भी कहा था कि “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म आतंकी साजिश है.

जिसको दिखाकर कश्मीर में खौफ एवं डर का माहौल बनाया जा रहा है.

कश्मीर में घटित आतंकी वारदातों ने मेरी बातों को साबित कर दिया है.

मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर कश्मीर शांत करना है तो

हम बिहारियों को सौंप दें, सब ठीक हो जाएगा.

बता दें कि ‘‘कश्मीर फाइल्स” को लेकर उन्होंने 18 मार्च को भी एक ट्वीट किया था.

जिसे आज के ट्वीट के साथ उन्होंने टैग किया है.

पिछले ट्वीट में उन्होंने कहा था कि “द कश्मीर फाइल्स” आतंकवादियों की एक गहरी साजिश भी हो सकती है, जिसे दिखाकर आतंकी संगठन कश्मीरी ब्राम्हण में खौफ एवं डर का माहौल बना रहें हैं, ताकि डर से कश्मीरी ब्राम्हण पुनः कश्मीर ना जा पाएं. “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म यूनिट सदस्यों के आतंकी कनेक्शन की जांच होनी चाहिए.

दो गैर कश्मीरियों को आतंकियों ने मारी गोली

कश्मीर में 12 घंटे में आतंकियों ने दो लोगों की जान ली. आतंकियों ने बडमाम में दो गैर कश्मीरियों को गोली मारी, जिसमें बिहार के रहने वाले दिलखुश कुमार की मौत हो गई है जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया है. वहीं इससे पहले आतंकियों ने गुलगाम में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

बड़ी संख्या में घाटी से जम्मू पहुंचे लोग

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों के बाद एक बार फिर पलायन देखने को मिल रहा है. देर रात बड़ी संख्या में कश्मीर घाटी से जम्मू पहुंचे कर्मचारी. कश्मीरी पंडितों और कर्मचारियों ने सरकार से सुरक्षा की मांग की. वहीं दूसरी तरफ, कश्मीर में गन की गूंज का असर आस्था पर दिखने लगा है. घाटी में टारगेट किलिंग की वारदातें बढ़ने के बाद कश्मीरी पंडितों की मांग को देखते हुए खीर भवानी यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया गया है.

घाटी के बिगड़े हालात, खीर भवानी यात्रा स्थगित

खीर भवानी यात्रा 8 जून से शुरू होने वाली थी इसको लेकर तैयारियां भी जोर शोर से चल रही थी. मंदिर की साफ सफाई भी कई गई लेकिन मंदिर परिसर में कर्मचारियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन भी लगातार चलता रहा. पिछले दो साल को छोड़ दिया जाए 1994 में यात्रा शुरू होने के बाद से लगातार चल रही है. लेकिन कश्मीरी पंडितों का मानना है कि अब हालात काफी बिगड़ गए हैं. फिलहाल खीर भवानी यात्रा स्थगित कर दी गई है लेकिन 30 जून से अमरनाथ यात्रा भी होनी है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता बन गई है. लिहाजा अमरनाथ यात्रा के लिए थ्री लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

दोनों प्रवासी मजदूर ईंट भट्ठे पर करते थे काम

गुरुवार की देर शाम आतंकियों ने बड़गाम में दो गैर स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया. जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई. मारा गया मजदूर बिहार का रहने वाला है जबकि हमले में घायल दूसरा मजदूर पंजाब के गुरदासपुर का का रहने वाला है. दोनों प्रवासी मजदूर बडगाम जिले के चदूरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे. पुलिस के मुताबिक आतंकियों को उन पर तब हमला किया जब वो काम कर रहे थे.

कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या

घटना के तुरंत बाद दोनों मजदूरों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां बिहार के दिलखुश कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे मजदूर का इलाज चल रहा है. इससे पहले कल सुबह कुलगाम में बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई. विजय कुमार राजस्थान के रहने वाले थे लेकिन पिछले 3 सालों से कश्मीर में नौकरी कर रहे थे. सिर्फ 48 घंटे में ये कुलगाम में किसी बेगुनाह की हत्या की दूसरी वारदात है.

रिपोर्ट: शक्ति

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img