Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

पीएम मोदी ने की कश्मीर फाइल्स फिल्म की सराहना

पीएम मोदी ने की कश्मीर फाइल्स फिल्म की सराहना

the kashmir files collection 22Scope News
भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म की चर्चा हुई है.

पीएम ने की कश्मीर फाइल्स फिल्म की सराहना: भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म की चर्चा हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया. उस सत्य को दबाने की कोशिश की गई.

इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फिल्म कश्मीर फाइल्स की काफी चर्चा है.

90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार और पलायन की त्रासदी को इसमें दिखाया गया है.

अब इस फिल्म की चर्चा प्रधानमंत्री ने की है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के सत्य को दबाने की कोशिशें हुईं.

सत्य को दबाया गया – पीएम मोदी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कश्मीर फाइल्स फिल्म का भी जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि कैसे इस फिल्म के जरिए सच को बाहर लाया गया है. पीएम ने कहा कि कैसे सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है.

कुछ दिन पहले ही फिल्म के कलाकार और निर्माता ने पीएम से मुलाकात की थी. #TheKashmirFiles लगातार ट्रेंड में बना हुआ है.

फिल्म पर शुरू हुई राजनीति

इस फिल्म पर राजनीति भी शुरू हो गई है. केरल कांग्रेस के ट्वीट्स पर काफी बवाल हुआ. एक दिन पहले लोकसभा में भी कश्मीर फाइल्स का जिक्र हुआ था.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाने वाली फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था.

उन्होंने कहा कि इस विषय पर विपक्षी पार्टी के ट्विटर हैंडल से कही गई बातें सच्चाई से इनकार के उसके रुख को सामने रखती हैं.

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...