झारखंड के शिक्षा मंत्री के स्व. भाई की पत्नी बनी मुखिया

बोकारो : झारखंड राज्य पंचायत चुनाव अभी हाल ही में संपन्न हुआ, लेकिन झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के लिए ये चुनाव कहीं खुशी कहीं गम का रहा. बोकारो जिले में पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गई.

इस पंचायत चुनाव में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मुखिया पद के लिए अपने निजी सचिव लोकेश्वर महतो और साथ ही मुखिया पद के लिए अपने दिवंगत भाई वासुदेव महतो की पत्नी मंजू देवी को मैदान में उतारा था. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के दिवंगत भाई बासुदेव महतो की पत्नी मंजू देवी, बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तारमी पंचायत से मुखिया का चुनाव जीतीं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुन्नी देवी को लगभग 700 मतों से पराजित किया.

वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निजी सचिव लोकेश्वर महतो को जयलाल उर्फ जेली महतो ने लगभग 200 मतों से नावाडीह प्रखंड के गुजरडीह पंचायत से मुखिया पद के चुनाव मे शिकस्त दी. इस पंचायत चुनाव में परिणाम काफी अप्रत्याशित रहा. कई दिग्गजों ने अपने करीबियों को इस चुनाव में उतारा था लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img