फाइनल में चीन की झाउ यिंग ने भाविना को हराया
टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी भाविना
पीएम मोदी ने दी बधाई
टोक्यो : टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में रविवार का दिन भारत के लिए बहुत खास है। टेबल टेनिस में भाविना और दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी चीन की झोउ के बीच गोल्ड मेडल के लिए मैच हुआ, जिसे झाउ यिंग ने 3-0 से अपने नाम किया। इसके साथ ही भाविना ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली भाविना पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मेंस डिस्कस थ्रो, मेंस हाइ जंप, आर्चरी और शूटिंग इवेंट्स में आज भारतीय पैरालंपियन चुनौती पेश करेंगे।
34 साल की भाविना रविवार को फाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर-1 झाउ यिंग ने 11-7, 11-5, 11-6 से मात दी। भाविना ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की ही झांग मियाओ को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।
मौजूदा पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। भाविना ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी, लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।
पीएम मोदी ने भाविना को दी बधाई
भाविना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, विलक्षण भाविना पटेल ने इतिहास रच दिया! वह ऐतिहासिक रजत पदक के साथ घर आएंगी। उसके लिए बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगी।
इससे पहले शुक्रवार को पैरालंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत की वह पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई थीं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा रांकोविच को 11-5, 11-6, 11-7 से हराकर टेबल टेनिस में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया था।
क्लास 4 वर्ग के खिलाड़ियों का बैठने का संतुलन सही रहता है और हाथ पूरी तरह से काम करते हैं। उनके शरीर में विकार मेरूदंड में चोट के कारण होता है।
गुजरात के मेहसाणा की भाविना पटेल ने 13 साल पहले अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में नेत्रहीन संघ में खेलना शुरू किया, जहां वह दिव्यांगों के लिए आईटीआई की छात्रा थीं। बाद में उन्होंने दृष्टिदोष वाले बच्चों को टेबल टेनिस खेलते देखा और इसी खेल को अपनाने का फैसला किया।
भाविना पटेल 2011 में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी भी बनीं, जब उन्होंने पीटीटी थाईलैंड टेबल टेनिस चौम्पियनशिप में भारत के लिए रजत पदक जीता था। अक्ट्रबर 2013 में उन्होंने बीजिंग में एशियाई पैरा टेनिस चौम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।
Highlights


















