टोक्यो पैरालंपिक : डिस्कस थ्रो में योगेश कठुनिया ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, भारत को मिला 5वां पदक

पैरालंपिक में डिस्क थ्रो खेल में पहला सिल्वर मेडल

योगेश कठुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

टोक्यो : टोक्यो पैरालंपिक में योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। योगेश कठुनिया ने पैरालंपिक में डिस्क थ्रो खेल में पहला सिल्वर मेडल दिलाया है।

योगेश ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 44.38 मीटर चक्का फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। ब्राजील के बतिस्ता डोस सांतोस ने 45.59 मीटर के साथ स्वर्ण जबकि क्यूबा के लियानार्डाे डियाज अलडाना (43.36 मीटर) ने कांस्य पदक जीता। योगेश पैरालंपिक खेलों में चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

योगेश कठुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई देते हुए ट्वीट किया, योगेश कठुनिया का उत्कृष्ट प्रदर्शन। खुशी है कि वह रजत पदक घर ले आया। उनकी अनुकरणीय सफलता नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डिस्कस थ्रो में रजद पदक जीतने वाले योगेश कठुनिया को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप पर देश को गर्व है।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप के रजत पदक विजेता योगेश ने टोक्यो में अपने इवेंट की शुरुआत की। उनका पहला, तीसरा और चौथा प्रयास विफल रहा जबकि दूसरे और पांचवें प्रयास में उन्होंने क्रमशः 42.84 और 43.55 मीटर चक्का फेंका था। भारत का यह टोक्यो पैरालंपिक खेलों में तीसरा रजत पदक है।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...