धनबाद : अपराधियों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ा, फिर…

धनबाद : शहर में इन दिनों अपराधियों ने चोरी-छिनतई करने की बजाय जगह-जगह पर लगाये गये एटीएम के भीतर घुसकर मशीन को उखाड़ कर ले जा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में हुई. जहां गुरुवार की देर रात एक्सिस बैंक के एटीएम रूम में अपराधी घुस गए. वहां लगे एटीएम को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला.

एटीएम के लॉकर को तोड़ने का प्रयास

आशंका व्यक्त की जा रही है कि एटीएम के लॉकर को तोड़ने का अपराधियों ने प्रयास की. जिसमें वह कामयाब नहीं हो सके. हालांकि मामले की विस्तृत जानकारी एक्सिस बैंक के अधिकारियों के पहुंचने के बाद पता चल सकेगा. परंतु प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया. जिससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

atm1 22Scope News

जांच में जुटी पुलिस

वहीं शुक्रवार की सुबह लोगों ने जब मशीन को क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है. वहीं बैंक अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...