Commercial Advertisment

Agnipath Scheme Protests: नवादा में बीजेपी विधायक की गाड़ी पर हमला, जान बचाकर कर भागीं अरुणा देवी

बिहार के कई जिलों में छात्रों का बवाल

नवादा : ‘अग्निवीर योजना’ को लेकर बिहार में छात्रों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है.

सुबह में नवादा और जहानाबाद में हंगामा शुरू हुआ.

इसी दौरान वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी जनता के काम से नवादा आ रही थीं.

इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने विधायक की गाड़ी पर हमला बोल दिया.

गाड़ी में मौजूद विधायक बाल-बाल बच गईं. वो जान बचाकर भागीं.

घटना नवादा के तीन नंबर बस स्टैंड के पास घटी है.

अचानक 15 से 20 की संख्या में युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ गाड़ी पर हमला करने लगे.

कई जिलों में हो रहा बवाल

बताते चलें कि नवादा और जहानाबाद में जैसे ही हंगामा शुरू हुआ.

इसके बाद आरा, बक्सर, सहरसा सहित आठ से नौ जिलों में बवाल हो रहा है.

आक्रोश में कई जगहों पर ट्रेनों को भी निशाना बनाया गया है.

नवादा में यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है.

सड़क पर आगजनी भी की गई. टायर जलाए गए हैं.

नवादा में छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस योजना को वापस लेने के लिए कहा. नवादा के प्रजातंत्र चौक पर भी आक्रोशित छात्रों का हंगामा दिखा. गुस्साए छात्रों का कहना था कि फिजिकल और मेडिकल होने के बाद एग्जाम रद्द कर दिया गया है. इस एग्जाम को लिया जाए और जो नई स्कीम है उसे सरकार खत्म करे.

जहानाबाद में काको मोड़ पर प्रदर्शन

नवादा के साथ-साथ बिहार के जहानाबाद में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी. सेना भर्ती की नई स्कीम के विरोध में जहानाबाद में छात्रों ने ट्रेन रोकी. सड़क पर टायर जलाकर काको मोड़ के पास प्रदर्शन किया. छात्रों ने जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन को रोक कर अपने गुस्से का इजहार किया. टायर जलाकर एनएच-83 और एनएच-110 को जाम कर दिया. जहानाबाद में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि 16 साल की सेवा बहाल की जाए.

उग्र छात्रों ने पुलिस पर चलाए ईंट-पत्थर

जहानाबाद में उग्र छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी चलाए. पुलिस ने भी लाठी भांज कर उन्हें स्टेशन से खदेड़ा. इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीपीओ और मीडियाकर्मी बाल-बाल बचे. वहीं, दूसरी ओर आरा और बक्सर में भी बवाल देखने को मिला है.

आरा में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया है. स्टेशन पर कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. वहीं, लूट करने की भी बात कही जा रही है. नवादा में रेल ट्रैक जाम होने से किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं. रेलवे ट्रैक और सड़कों पर ही प्रदर्शन जारी है.

एसी कोच के तोड़े शीशे

बक्सर में हंगामे के बीच अप एवं डाउन में कई ट्रेनें फंसी हैं. पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग को छात्रों ने पूरी तरह से जाम कर दिया है. डुमराव बाजार में राज अस्पताल के पास भी अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया है. गुस्साए छात्रों ने एसी कोच के शीशे तोड़ दिए हैं.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...