अग्निपथ योजना को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना, पूछे 20 सवालों के जवाब

पटना : अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में बवाल जारी है. लेकिन सबसे ज्यादा बिहार में इसका असर देखा जा रहा है. इस योजना के विरोध में बिहार में कई ट्रेनों को उपद्रवियों ने फूंक दिया.

इस मामले पर बिहार में सियासी घमासान भी जारी है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सरकार से 20 सवाल पूछे.

सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की बनाई योजना

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई सवाल दागे. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की योजना बनाई है? क्या ये आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है.

प्रधानमंत्री को युवाओं की सुननी चाहिए बात

ये योजना सेना के अधिकारियों के लिए क्यों नहीं है? उन्होंने कहा कि, सरकार बिना विचार-विमर्श के ऐसी योजना लेकर आती है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की बात की, लेकिन अब नो रैंक नो पेंशन लेकर आ गई. हिंसा से कुछ भी नहीं होने वाला है. लेकिन प्रधानमंत्री को युवाओं की बात सुननी चाहिए.

अग्निपथ योजना को लेकर तेजस्वी यादव के 20 सवाल

  1. अग्निवीरों को एक वर्ष में क्या नियमित सैनिकों की तरह 90 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी अथवा नहीं? सरकार स्पष्ट करें?
  2. अग्निपथ योजना अगर न्यायसंगत है तो इसमें ठेके पर अफसरों की भर्ती क्यों नहीं? संविदा पर केवल सैनिकों की ही भर्ती क्यों?
  3. यह योजना शिक्षित युवकों के लिए तैयार की गयी ‘मनरेगा’ है अथवा संघ का कोई Hidden Agenda?
  4. 4 साल की देश सेवा के दौरान अर्जित अथवा उसके बाद जो एकमुश्त राशि मिलेगी, उस पर टैक्स भी लगेगा? अगर टैक्स कटेगा तो कटौती के बाद कितनी राशि बचेगी?
  5. अगर सरकार अग्निवीरों को सैनिक मानती है तो क्या उन सैनिकों को Gratuity देगी? क्या Gratuity बचाने के लिए ही इस सेवा की अवधि केवल 4 वर्ष की गई है?
  6. क्या सरकार अग्निवीरों को कैंटीन और पूर्व सैनिकों को मिलने वाली चिकित्सा सहित अन्य सैनिक सुविधाएं देगी?
  7. योजना बनाने से पहले सरकार ने Defence experts, रक्षा विश्लेषकों, रक्षा विशेषज्ञों और अनुभवी सैन्य अधिकारियों से फीडबैक लिया? क्या उनकी राय पर अमल किया?
  8. पहली ऐसी ‘सरकारी’ बहाली योजना नहीं है जिसमें महज 4 साल में बेरोजगार होने की 75% विशुद्ध गारंटी है?
  9. 18 वर्ष की उम्र में संविदा पर नौकरी पाकर 22 वर्ष की आयु में युवा रिटायर हो जाएंगे? क्या इससे उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित नहीं होगी?
  10. 22 वर्ष की अल्प आयु में Retire और फिर से बेरोजगार होने से समस्या उत्पन्न नहीं होगी?
  11. One Rank-One Pension की बात करने वाली सरकार आखिर No Rank- No Pension पर आकर क्यों रुक गई? क्या यह नहीं दर्शाता कि इस सरकार में Planning ही नहीं बल्कि दूरदर्शिता का भी घोर अभाव है?
  12. पिछले 3 सालों से डेढ़ लाख से अधिक सैनिक Retire हो चुके है और एक भी भर्ती नहीं निकाली गई.
  13. क्या यह युवाओं के साथ विश्वासघात नहीं है? रिक्त पदों पर सरकार कोई चर्चा क्यों नहीं करती?
  14. सरकारी कर्मियों की पेंशन बंद करने के बाद क्या बीजेपी सरकार अब स्थायी नौकरियों पर भी पूर्ण पाबंदी लगाएगी?
  15. सबसे पहले BJP के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी अपने बच्चों को सरकारी नौकरियों से इस्तीफा दिलाएंगे?
  16. सरकार बेरोजगारी की विकराल समस्या को अच्छे से Address क्यों नहीं करती ? क्या सरकार को बेरोजगारी के मसले पर संवेदनशीलता से विचार नहीं करना चाहिए?
  17. भाजपा सरकार बताइए, क्या देश के 70% युवा नौकरी को लेकर इस वक्त तनाव में नहीं हैं?
  18. क्या बेरोजगारी से उत्पन्न हिंसा और अराजकता की दोषी सरकार नहीं है?
  19. 10 लाख से अधिक पद तो केंद्र सरकार के अधीन विभागों में रिक्त पड़े है.क्या 8 वर्षों में इन पदों को रिक्त रखने के दोषी युवा और विपक्ष है?
  20. क्या भाजपा सरकार ने युवाओं को 2 करोड़ नौकरी, 2022 तक 80 करोड़ रोजगार, प्रत्येक के खाते में 15 लाख धन और उनके जीवन में अच्छे दिन लाने का लोक लुभावन आश्वासन नहीं दिया था?

रिपोर्ट: शक्ति

Patna- विधान सभा में तेजस्वी का समानांतर सदन और तेजप्रताप का दो मिनट की मांग

Saffrn

Trending News

JTET Crisis: झारखंड के 25 हजार शिक्षकों पर संकट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र...

झारखंड में करीब 25 हजार शिक्षकों के जेटेट आवेदन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मान्यता और तकनीकी त्रुटियों के कारण अटके हैं। समय रहते समाधान नहीं...

CBSE Verification Process: रांची के चार स्कूल बने Special Center, 12वीं...

सीबीएसई ने 12वीं के अंकों के सत्यापन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए रांची के चार प्रमुख स्कूलों को विशेष केंद्र बनाया है। ऑनलाइन...

Ranchi Crime News: बंद घरों को बनाया निशाना, दो इलाकों में...

रांची के खेलगांव और डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद मकानों में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। नकदी, जेवरात और कीमती सामान...

Jharkhand Police Recruitment: सुप्रीम कोर्ट से 888 अभ्यर्थियों को राहत, Fitness...

झारखंड सिपाही भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 888 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। फिटनेस टेस्ट के बाद नियुक्ति पर पुनर्विचार करने...

Bus Fare Hike: झारखंड में बस यात्रा हुई महंगी, 6 जून...

झारखंड में बस संचालकों ने किराए में 18 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 6 जून से नया किराया लागू होगा। माल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img