साइबर अपराधियों ने बदला ठगी का प्लान, अब बिजली बिल के नाम पर लोगों को लगा रहे चूना

पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा : साइबर अपराधियों ने बदला ठगी का प्लान- कभी बिजली बिल जमा करने के नाम पर

तो कभी ईएमआई में छूट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले

पांच साइबर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इनकी गिरफ्तारी जामताड़ा साइबर पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के फुड़ीगाही तथा धर्मपुर गांव से हुई है.

इन अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन 10 बाइक तथा काफी संख्या में सिम कार्ड बरामद किया गया है.

मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल

पकड़े गए अपराधियों में से कई साइबर अपराधी पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी एम होदा ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी लोगों को फोन कर तरह-तरह से प्रलोभन देकर अकाउंट से रुपये उड़ाने का काम करते थे. गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है.

लोगों से साइबर डीएसपी ने की अपील

साइबर डीएसपी एम होदा ने लोगों से अपील की है कि अगर बिजली बिल जमा करने के नाम पर अगर कोई फोन करे तो इसकी जांच करे. उसके बाद ही फोन पर पैसा दें. उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ये लोग बिजली बिल के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं. उसके बाद 2 टीम बनाकर छापेमारी की गई और इन अपराधियों को पकड़ा गया है.

रिपोर्ट: उज्जवल

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...