Advertisement
Advertisement

Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने ट्विटर प्रोफाइल से हटाया मंत्री पद, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया खंडन

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है.

राज्य के मंत्री और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर अपना बायो प्रोफाइल बदल दिया है.

उन्होंने मंत्रीपद को ट्विटर से हटा दिया है.

आदित्य ठाकरे के इस कदम के मायने क्या हैं, ये तो किसी पता नहीं है.

लेकिन अब इससे कयास लगाया जा रहा है कि शिवसेना ने अपनी हार मान ली है.

क्योंकि शिवसेना के विधायक और मंत्री एकनाथ शिंदे बागी हो गए हैं.

वह 40 विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने किया खंडन

हालांकि राज्यसभा सांसद व शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने

इन खबरों का खंडन किया और ट्वीट करके कहा कि

आदित्य ठाकरे ने कभी भी अपने ट्विटवर प्रोफाइल पर मंत्रीपद का जिक्र ही नहीं किया था.

उद्धव ठाकरे दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा !

हालांकि जब तक महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण नहीं हो जाता या फिर बिना शक्ति परीक्षण के ही सीएम उद्धव ठाकरे अपना इस्तीफा राज्यपाल को नहीं सौंप देते तब तक महाराष्ट्र में सरकार उद्धव ठाकरे की ही रहेगी. वहीं शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है.

40 विधायकों के साथ बागी हुए एकनाथ

एकनाथ और 40 विधायकों के बागी होने से उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के 34, 6 निर्दलीय और अन्य दलों के हैं. शिंदे की मंशा अपने साथ शिवसेना के और विधायकों को जोड़ने की है, जो मुंबई में हैं ताकि वह दो तिहाई का आंकड़ा पार कर सकें. सूत्रों का दावा है कि इस बात की संभावना है कि शिंदे इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो सकते हैं.

बहुमत का आंकड़ा 145

फिलहाल शिंदे के खेमे में 40 विधायक हैं. वहीं, बीजेपी$ के पास 113 हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और यहां पर बहुमत का आंकड़ा 145 है. शिंदे को लेकर बीजेपी को अगर 41 विधायकों का समर्थन मिल जाता है तो उसके पास 154 का आंकड़ा हो जाएगा, जो बहुमत को पार कर जाएगा.

विधायकों के साथ गुवाहाटी में हैं एकनाथ शिंदे

वहीं, एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ गुवाहाटी में हैं, जहां उन्होंने बैठक की. वह आज ही फैसला ले लेंगे कि सरकार को समर्थन जारी रखेंगे या वापस ले लेंगे. शिंदे समर्थन वापस लेते हैं तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी. बता दें कि शिंदे गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में 40 विधायकों के साथ हैं. शिंदे बुधवार सुबह विधायकों के साथ विशेष विमान से सूरत से गुवाहाटी पहुंचे. एकनाथ शिंदे को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के असम बीजेपी के कुछ नेता थे. असम के सीएम ने भी होटल में जाकर शिंदे से मुलाकात की.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...