एक और नाटकीय घटनाक्रम: बाल ठाकरे की बहू ने की सीएम शिंदे से मुलाकात

मुंबई : एक और नाटकीय घटनाक्रम बाल ठाकरे की बहू ने की सीएम शिंदे से मुलाकात– महाराष्ट्र की

सियासत में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.

पहले शिवसेना टूटी और अब ठाकरे घराना कई हिस्सों में बंटता दिख रहा है.

शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की बहु स्मिता ठाकरे ने मंगलवार शाम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर इन चर्चाओं को और भी तेज कर दिया.

ठाकरे घराने की पहली सदस्य हैं स्मिता ठाकरे

स्मिता ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं. बाल ठाकरे के रहते एक समय शिवसेना में स्मिता ठाकरे काफी प्रभावशाली रही हैं. हालांकि वे लंबे समय से अलग रह रही हैं और खुद के समाजसेवा से जुड़ा बताती हैं. स्मिता ठाकरे, ठाकरे घराने की पहली सदस्य हैं जिन्होंने शिवसेना से बगावत कर राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाले एकनाथ शिंदे से मुलाकात की.

एकनाथ शिंदे से मुलाकात को स्मिता ने शिष्टाचार भेंट बताया

हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी मुलाकात को स्मिता ठाकरे ने ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया है. दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री’ में मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद स्मिता ठाकरे ने कहा कि वे पुराने शिवसैनिक हैं और वह उन्हें बधाई देने आई थीं. उन्होंने कहा कि वे शिंदे को लंबे समय से जानती हैं और यह केवल शिष्टाचार भेंट थी. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन और शिवसेना की हालिया टूट के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ठाकरे ने कहा कि वे राजनीति में नहीं हैं और इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...