अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्षी दलों के प्रर्दशन के बीच बिहार विधान सभा की कार्रवाई स्थगित  

Patna- बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरुआत विपक्षी दलों द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन के साथ हुआ है. भाकपा माले , सीपीआई , सीपीएम के विधायकों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ विधान सभा के बाहर जमकर नारेबाजी की है. विधान सभा के गेट के बाहर विधायकों ने “सेना में ठेका प्रथा बंद करो”, “अग्निपथ योजना वापस लो” की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थें.

Paswan 22Scope News

इस अवसर पर सूर्यकांत पासवान, सीपीआई विधायक ने कहा कि हम सड़क से सदन तक इस योजना के खिलाफ व्यापक आन्दोलन चलाएंगे. लेकिन हमारा प्रर्दशन शांतिपूर्ण तरीके से होगा. हमारी मांग अग्निपथ योजना के खिलाफ सदन से प्रस्ताव पास कर केन्द्र सरकार को भेजने और इस आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किये गए सैंकड़ों छात्रों को तुरंत रिहाई करने की है.

राजद ने भी की विरोध प्रर्दशन की घोषणा

इस बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी कहा है कि सदन में अग्निपथ योजना , बेरोजगारी  और महंगाई के मुद्दे उठाए जायेंगे, भाई वीरेन्द्र ने सभी विपक्षी दलों को इसमें साथ देने का आह्वान किया. इस बीच विधान सभा की कार्रवाई सोमवार 12 बजे अपराह्न तक स्थगित कर दी गयी है.

मानसून सत्र सोमवार 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा

यहां बता दें कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार सहित पूरे देश में व्यापक विरोध प्रर्दशन हो रहा है, बिहार में छात्रों ने इसके खिलाफ जमकर तोड़फोड़ किया है. इसके कारण कई दिनों तक रेलवे की सेवा भी बाधित रही. छात्रों के विरोध प्रर्दशन को देखते हुए विपक्षी दल भी इस आन्दोलन में कुद पड़े, बात यहां तक हो गयी कि एनडीए का घटक दल और जदयू ने भी केन्द्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग कर दी है.

रिपोर्ट- शक्ति

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...

Bihar Tribal Festival 2026: लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन और किताबें… बांका के...

Bihar Tribal Festival 2026, पटना: बिहार में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विकास यात्रा को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल...