Ranchi– पूर्व प्रवक्ता और भाजपा नेता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद 10 जून को रांची में विरोध प्रर्दशन के दौरान गोलीबारी का शिकार हुए नदीम को बेहतर इलाज के एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया है.
मालूम हो कि नदीम का इलाज रिम्स, रांची में हो रहा था. रिम्स की मेडिकल टीम ने बेहतर इलाज के बाहर भेजने की सलाह दी थी. उसके बाद राज्य सरकार ने नदीम को बेहतर इलाज के मेदांता, दिल्ली भेजने का निर्णय लिया.
बता दें कि 10 जून को रांची में विरोध प्रर्दशन के दौरान जमकर पत्थरबाजी की घटना हुई थी. पुलिस के साथ झड़प में कई लोग घायल हुए थे, जबकि दो की मौत हो गयी थी. बाद में राज्य सरकार ने पूरे मामले का जांच का आदेश दिया था. इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गयी थी, साथ ही राज्यपाल ने भी पूरे मामले में रिपोर्ट की मांग की थी.

















