मात्र तीन हजार में नप गये गुप्तेश्वर पांडे, निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार

Dhanbad– जरीडीह एएसआई गुप्तेश्वर पांडे को निगरानी विभाग की टीम ने तीन हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गुप्तेश्वर पांडे की गिरफ्तारी जरीडीह थाना क्षेत्र के फोर लेन से हुई है.  

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के एक मुकदमा को मैनेज करने के लिए जरीडीह निवासी और बिजली विभाग में चालक पद पर कार्यरत महावीर महतो से तीन हजार रुपये की मांग की गयी थी.

इसकी सूचना निगरानी विभाग दी गयी. इस सूचना पर निगरानी विभाग सक्रिय हुआ और गिरफ्तारी की रुप-रेखा तैयार कर ली गयी. धनबाद से निगरानी विभाग की एक टीम  जरीडीह के लिए रवाना हुई,  जैसे ही गुप्तेश्वर पांडे ने रिश्वत की रकम को अपने हाथों में लिया, वह निगरानी विभाग के शिंकजे में था. निगरानी विभाग की टीम गुप्तेश्वर पांडे को अपने साथ लेकर धनबाद लौट गई है.  

रिपोर्ट-चुमन

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...