Ranchi- मांडर थाना के बगल में ज्योति मेडिकल के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दवा की खरीददारी कर रहे एक स्वर्ण व्यवसायी का बाइक की डिक्की तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली गयी. चोरों ने पलक झपकते बाइक की डिक्की तोड़ कर चाँदी-सोने रखे थैले की चोरी की चलते बने.
बताया जा रहा है कि चोरेया निवासी बासुदेव सोनी मांडर मिशन के पास अम्बिका ज्वेलर्स नाम की दुकान का संचालन करते हैं. वह दुकान को बंद कर ज्योति मेडिकल पर दवा की खरीददारी करने पहुंचे थें. इसी बीच यह घटना को अंजाम दिया गया.
कुछ माह पूर्व इसी स्थान से चोरेया निवासी प्रो. रामकुंवर साहु की डिक्की से पांच लाख की चोरी की गयी थी. वासुदेव सोनी ने बताया कि वे दुकान के सारे आभूषण लेकर प्रतिदिन घर ले जाते हैं. फिर दूसरे दिन वापस दुकान लाते हैं. मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने सूचना मिलते ही विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर चोरों को पकड़ने की प्रकिया शुरु कर दी है. लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगी है. पुलिस की ओर से जल्द ही सभी अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

















