एसडीएम ने किया ‘मेगा वैक्सीनेशन शिविर’ का निरीक्षण

पटना : बाढ़ अनुमंडल में मेगा वैक्सीनेशन शिविर’ का आयोजन किया गया है। बाढ़, मोकामा, बख्तियारपुर में शहर से लेकर सुदूर टाल क्षेत्र तक लगभग 206 टीमों को वैक्सीनेशन कार्य में लगाया गया है। जिसके जरिए लगभग बावन हजार लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर बाढ़ अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार ने लगातार विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन कार्य में लगे कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। जिसके लिए संबंधित अधिकारी को अनुपस्थिति पंजी तैयार करने की नसीहत दी गई है। पंजी उपलब्ध होने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। बख्तियारपुर पीएचसी में निरीक्षण के दौरान अनुमंडल अधिकारी ने बताया कि ‘मेगा वैक्सीनेशन शिविर’ में जहां कहीं भी कुछ त्रुटियां मिली है’उसे समय रहते दूर कर लिया गया है। जिससे उम्मीद जगी है कि बाढ़ अनुमंडल आज की वैक्सीनेशन के मामले में अपना लक्ष्य जरूर पूरा करेगी।

रिपोर्ट : अनिल कुमार

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...