Rohtas: बालू माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हिरासत में कई लोग

रोहतास : जिले में बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया.

छापेमारी टीम ने 60 ट्रैक्टर से ज्यादा डंप किए गए अवैध बालू को तितर-बितर कर दिया.

दअरसल रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम समीर सौरभ

और सीओ अनामिका कुमारी ने बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

इस कार्रवाई के दौरान करीब 60 ट्रैक्टर से भी अधिक डम्प किए गए अवैध बालू को नष्ट किया गया.

वहीं बालू के लाईनरों को भी प्रशासन की टीम ने पकड़ा है.

बालू माफियाओं ने भागने के क्रम में एक ट्रैक्टर ने पुलिसकर्मी को भी कुचलने की कोशिश की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए.

sdm 22Scope News

माफियाओं पर लगातार हो रही कार्रवाई- एसडीएम

डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ ने बताया कि माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कोल डिपो डेहरी के पास बालू का अवैध डंपिंग करके उसे उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था. इसी शिकायत पर यहह कार्रवाई की गई है.

हिरासत में कई संदिग्ध लोग

बता दें कि डेहरी इलाका बालू खनन के लिए प्रख्यात रहा है. इन दिनों रोक के बावजूद लगातार बालू उत्खनन की शिकायतें मिल रही थी. ऐसी शिकायतें पर डिहरी के आईएएस एसडीएम समीर सौरभ ने दल बल के साथ जब पहुंचे तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है. इस दौरान डेहरी सीओ अनामिका कुमारी भी मौजूद रहे. बताते चलें कि रोहतास में अवैध बालू का कारोबार लगातार बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की.

रिपोर्ट: दयानंद

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...