Patna- मुख्यमंत्री नीतीश को पप्पू यादव की सलाह, भाजपा के चक्कर में मत फंसिये

Patna– राजीव नगर और नेपाली नगर में आज भी प्रशासन का बुलडोजर चला. अवैध तरीके से निर्मित घरों को धवस्त करने की प्रक्रिया जारी रही. प्रशासन के द्वारा धारा 144 लागू करने के बावजूद भी राजीव नगर, नेपाली नगर और दीघा आशियाना मुख्य सड़क पर हजारों की संख्या में लोग घरने पर बैठ गये.

अवैध संरचना को धवस्त करने का विरोध करते स्थानीय लोगों को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का भी साथ मिला. इस बीच आक्रोशित लोगों का पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई. प्रशासन की ओर से उन्हे समझाने की भरपूर कोशिश की गयी, लेकिन आक्रोशित लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थें. स्थिति को अनियंत्रित होता देखकर पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा.

आपदा के समय में भाजपा के विधायक जनता का साथ नहीं देते, उल्टे मजे लेते हैं

विरोध प्रर्दशन करते लोगों पर लाठीचार्ज किए जाने पर जाप सुप्रीमो  पप्पू यादव ने कड़ी नाराजगी जतायी. पप्पू यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना गुनाह है. आक्रोशित लोगों की समस्यायों को सुनने बजाय धारा 144 लागू कर जुल्म किया जा  रहा है. भाजपा पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पटना शहर से छह एमएलए हैं. लेकिन कोई भी किसी आपदा के समय जनता के साथ नहीं देता है. जब जनता को इनकी जरुरत होती है , ये सारे विधायक गायब रहते हैं. पप्पू यादव ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पटना गंदे लोगों को अपना मत देता है.  ये वही लोग है जो मदद देने के बजाय किसी भी आपदा में मजे लेते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पप्पू यादव की सलाह, भाजपा के चक्कर में मत फंसिये

rajiv nagar 2 22Scope News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के चक्कर में मत फंसिये, जनता भाजपा को नहीं आपको गाली देगी, सारी जमीन का निबंधन पटना निबंधन कार्यालय में किया गया है, उसके बाद भी घरों का तोड़ा जाना तानाशाही है, यह हिटलर का राज्य नहीं है. पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह आंतक का माहौल बना कर विरोध प्रर्दशन करते हुए लोगों को पिटा गया है ,उसके खिलाफ वह पटना,एसडीओ के विरुद्ध मामला दर्ज करवायेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाथ जोड़ कर अपील करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस जुल्म को रोक दीजिए.

पिस्टल लहराने वाला मानसिक पीड़ित युवक का एनकाउंटर, दारोगा पर तान...

आरा : बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है। पैर में गोली...

मनतोरनी देवी हत्याकांड का खुलासा, रील से शुरू हुआ विवाद, अवैध...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

गढ़वा में ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम आज, मुहर्रम की तैयारियों पर...

गढ़वा: सदर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ का नया संस्करण बुधवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम का...