Advertisment

सीएम भगवंत मान ने अपने से 16 साल छोटी गुरप्रीत से रचाई दूसरी शादी

Delhi- आखिरकार पंजाब के सीएम भगवंत मान के जीवन में गुरप्रीत कौर का प्रवेश हो गया. 48 वर्षीय  भगवंत मान ने अपने से 16 साल छोटी 32 वर्षीय गुरप्रीत कौर से दूसरी बार शादी रचा ली. इस अवसर पर भगवंत मान की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिता की भूमिका निर्वाह करते नजर आये. शादी का यह कार्यक्रम बेहद सीमित मेहमानों के बीच संपन्न करवा गया.

पहली पत्नी से 2015 में लिया था तलाक

बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है, अपनी पहली पत्नी से उन्होने 2015 में तलाक ले लिया था. उसके बाद वह एकाकी जीवन जी रहे थें. अब पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह दूसरी शादी रचा रहे हैं. बतलाया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर से करीबन चार वर्ष पहले उनकी मुलाकात हुई थी, उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती गयी, आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया. सीएम भगवंत मान की पहली शादी से दो बच्चे हैं, 21 वर्षीय सीरत कौर और 17 वर्षीय दिलशान. जबकि गुरप्रीत कौर ने 2018 में हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमीबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. उनकी दो बड़ी बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं.

लगा बधाइयों का तांता

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जीवन के नये अध्याय की शुरुआत करने पर बधाई देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. हम खुश हैं कि काफी समय बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं. एक बार फिर उनका परिवार बसते देखना, उनकी मां का सपना था. आज, वह सपना पूरा होने जा रहा है.

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...