Advertisment

ब्राउन शुगर माफिया की गला रेत कर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका

जमशेदपुर : ब्राउन शुगर माफिया युवक की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। घटना बिरसा नगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 बी हाथी घोड़ा मंदिर रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कई दिनों से चल रहा था फरार

बिरसानगर जोन नंबर 3 बी हाथी घोड़ा रोड में मछली मार्केट के नजदीक तड़के 4ः30 बजे ब्राउन शुगर माफिया 22 साल के अनिकेत तिवारी की गला रेत कर हत्या अपराधियों ने की। हत्या के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। अनिकेत कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस अनिकेत तिवारी की खोज में लगी हुई थी।

बताया जाता है अनिकेत की हत्या उसी स्थान पर हुई, जहां पर वह अड्डा बाजी किया करता था। हत्या के दौरान लगभग 40 मीटर तक खून बहने का निशान देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनिकेत तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता ने की हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. एम तमिल वर्णन मौके पर पहुंचे। इस दौरान अनिकेत के पिता ने पुलिस से हाथ जोड़ कर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

एसएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वर्णन ने बताया कि, बीती रात पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी। घटनास्थल पहुंचने पर कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह 4ः30 बजे अनिकेत तिवारी नामक युवक की हत्या होने की सूचना पुलिस को मिली। उन्होंने बताया एक सप्ताह पूर्व अनिकेत तिवारी के नाम पर थाना में मामला दर्ज होने के बाद फरार था। बुधवार सुबह बिरसानगर जोन नंबर 3 बी में अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या कर दी गई। चाकू से हत्या करने की मामला सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट : लाला जब़ी

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...