अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 13 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

Amarnath Cave Cloud Burst: अमरनाथ गुफा में बादल फटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत और 40 के लापता होने की खबर है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.
बतलाया जा है कि बादल फटने से बाढ़ जैसे हालत हो गये हैं. घटना के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गयी है. प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर किया है.

10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि

एनडीआरएफ के डीजी अरुल करवाल ने कहा है कि अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि तीन लोगों को बचाने में सफलता मिली है. पवित्र गुफा के पास एनडीआरएफ की एक टीम लगातार मुस्तैद रहती है. जिसके द्वारा तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. साथ ही एक और टीम को भेजा गया है. पहलगाम के ज्वाइंट पुलिस कंट्रोल रूम (Joint Police Control Room Pahalgam) ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी है.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...