साहिबगंज में ईडी की एक बार फिर कार्रवाई, खनन विभाग में दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

पंकज मिश्रा की फिर बढ़ सकती है मुश्किलें

अवैध खनन को लेकर ईडी की टीम साहिबगंज में एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिला खनन और डीएफओ कार्यालय को अपनी सुरक्षा में लेकर

ईडी की टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई है.

बता दें कि एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है.

पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान ईडी की टीम को कई अहम सुराग मिली है, जिसके आधार पर ईडी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.

ed sahibganj1 22Scope News

साहिबगंज में ईडी : अवैध माइनिंग की जांच में जुटी टीम

मनरेगा के रास्ते जांच करते हुए ईडी की टीम साहिबगंज जिले में चल रहे अवैध पत्थर खनन व अवैध माइनिंग की जांच में जुट गई है. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अलावे उनके सहयोगियों के 18 ठिकानों पर ईडी की एक साथ छापेमारी हुई थी. जिसके बाद पंकज मिश्रा को ईडी की टीम ने पूछताछ के लिए रांची ईडी की क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया था. पूछताछ के दरमियान पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पत्थर व्यवसायियों में मचा हड़कंप

वर्तमान में 6 दिनों से ईडी पंकज मिश्रा से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दरमियान पंकज मिश्रा के द्वारा मामले की कुछ अहम जानकारी ईडी को दिए जाने के बाद ईडी की टीम ने सोमवार को साहिबगंज पहुंचकर जिला खनन कार्यालय और जिला वन कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर अहम दस्तावेज को खंगालने में जुट गई है. एक बार फिर ईडी की कार्रवाई होने से साहिबगंज के पत्थर व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है.

रिपोर्ट: अमन

विरोध में झामुमो ने फूंका पुतला

पांचवें दिन भी राजमहल की पहाड़ियों को खंगालती रही ईडी की टीम

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...