ईडी करे सवाल तो क्या जबाव दें, किसने लूटा साहिबगंज की हरियाली?

Sahibganj – ईडी की टीम ने अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. ईडी की टीम अब अवैध पत्थर उत्खनन

और अवैध माइनिंग की जांच करने में जुट गयी है. इसी क्रम में ईडी की टीम ने देर रात गये

मारीकुटी पहाड़ पर स्थित विष्णु यादव के पत्थर खदान की नापी भी करवाया.

ईडी की टीम तीन अलग-अलग भागों में बंट कर जांच करने में जुटी है.

एक टीम गंगा किनारे स्थित जहाज घाट पर दाहु यादव के जहाज के द्वारा संचालित

किये जा रहे माल वाहकों की जांच करने में जुटी है.

सूत्रों का मानना है कि ईडी को इस बात की  खबर लगी है कि दाहु यादव के द्वारा प्रति

दिन सैंकड़ों की संख्या में ओवरलोड ट्रकों को झारखंड से बिहार भेजा जाता है.

जबकि दूसरी टीम मारी कुटी पहाड़ पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने वन पदाधिकारी,

मनीष तिवारी से वर्ष 2016 से 2021 तक दिए गये एनओसी दस्तावेज की मांग की है.

ईडी की टीम वन पदाधिकारी मनीष तिवारी से यह पूछ रही है कि साहिबगंज के पहाड़ों की हरियाली कहां गयी.

आखिर यह कैसा हुआ. किस परिस्थति में वन विभाग की जमीन पर वन माफियायों के द्वारा खनन किया जा रहा है.

साथ ही जिला खनन पदाधिकारी, विभूति कुमार से भी 5 वर्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

ईडी की टीम का मानना है कि आवंटित की गई लीज भूमि को छोड़कर कई पत्थर माफिया वन विभाग की भूमि पर भी उत्खनन कर रहे हैं.

साहिबगंज में फिर पहुंची ईडी: जिला टास्क फोर्स ने दो क्रशर प्लांट किया सील

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...