BREAKING: लालू यादव के OSD रहे भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार

पटना : सीबीआई (CBI) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी (OSD)

भोला यादव को गिरफ्तार किया है. उनकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है.

बताया जा रहा है कि ये हिरासत रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई है.

वहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर भी छापे मारे हैं.

सीबीआई की टीम सुबह 5ः30 बजे से छापेमारी कर रही है

रेलवे में हुआ था भर्ती घोटाला

भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे.

लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे.

उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था. आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है. वे राजद के पूर्व विधायक और विधान पार्षद भी रहे हैं. सीबीआई ने 4 दिन पहले भोला यादव को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए. इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है. लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं.

ये है आरोप

दरअसल, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है. आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे. सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई.

लालू के ठिकानों पर भी मारे थे छापे

इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी. सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी. ये छापे लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की गई थी.

रिपोर्ट: शक्ति

बिहारगाथा- अब दरभंगा मेडिकल कॉलेज के मेस से मिली शराब की 99 पेटियां

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...