Sahibganj: अवैध खनन के विरुद्ध ईडी की बड़ी कार्रवाई, 35 करोड़ का जहाज जब्त

ईडी ने दो क्रेशर को भी किया सील

साहिबगंज : अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है.

ईडी की टीम ने 35 करोड़ के जल जहाज को जब्त किया, वहीं दो क्रेशर को भी सील किया है.

पंकज मिश्रा के करीबी दाहु यादव के मालवाहक जहाज जब्त

टीम ने पंकज मिश्रा के काफी करीबी बताए जाने वाले दाहु यादव के

मालवाहक जहाज एलसीटी एमवी इंफ्रालिंक-3 डब्ल्यूबी-1809 को भी जब्त कर लिया है, और एलसीटी का संचालन नहीं करने का अल्टीमेटम दिया है. बता दें कि जब्त एलसीटी की कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जा रही है. टीम ने मालवाहक जहाज को जब्त कर साहिबगंज मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया है. इधर तीसरे दिन भी ईडी टीम साहिबगंज में भी डेरा जमाए हुए हैं.

विष्णु यादव के भाई का है दोनों क्रेशर

बता दें कि साहिबगंज में ईडी ने पूरी ताकत झोंक दी है. 25 जुलाई से अब तक ईडी की टीम ने साहिबगंज के मारीकुटी पहाड़ पर स्थित मां अंबा स्टोनवर्क्स के दो स्टोन क्रेशर को ईडी की टीम ने जब्त किया. यह दो क्रेशर विष्णु यादव के भाई पवित्र कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव के नाम से है. ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा के काफी करीबी बताए जाने वाले पवित्र यादव उर्फ गुड्डू के खिलाफ साहिबगंज जिरवाबारी ओपी में अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

ed 1 22Scope News

बिना माइनिंग चालान के भेजा जा रहा था स्टोन चिप्स

ईडी ने अपने जांच के क्रम में यह पता लगाया कि जिले के अधिकतर पत्थर खदान व क्रेशर में तय मानक से अधिक की क्षमता वाली मशीन लगाई गई है. स्वीकृति उत्पादन से 20 गुना अधिक उत्पादन होने का भी अनुमान लगाया है. इतनी सारी स्टोन चिप्स बिना माइनिंग चालान के झारखंड से बिहार बंगाल एवं बांग्लादेश भेजा जा रहा था. टीम ने प्रदूषण विभाग से भी उत्पादन क्षमता की रिपोर्ट मांगी है.

रिपोर्ट: अमन राय

Dhanbad News: घर से निकले बुजुर्ग की झाड़ियों में मिली लाश,...

Dhanbad News: धनबाद जिले के बाघमारा इलाके में सनसनी फैल गई जब महुदा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कुलटांड बस्ती के...

JTET 2024 Exam: झारखंड पात्रता परीक्षा आज, रांची के पांच उपकेंद्रों...

 झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 आज रांची के पांच उपकेंद्रों पर आयोजित होगी। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और निगरानी...

Domestic Violence Case: कोर्ट के आदेश के बाद भी ससुराल में...

रांची में घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट से राहत मिलने के बावजूद पीड़िता को ससुराल में प्रवेश नहीं मिला। अदालत ने एक लाख रुपये...